7 Mar 2026, Sat

झीरम पर सियासत : नेता प्रतिपक्ष धरमलाल कौशिक बोले : “झीरम हमारे लिए पीड़ादायक हादसा है…झीरम के मामले पर मुख्यमंत्री केवल सियासत कर रहे हैं”

प्रमोद मिश्रा

रायपुर, 25 मई 2022

छत्तीसगढ़ विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष धरमलाल कौशिक ने झीरम घाटी के 9वें बरसी पर घटना में शहीद हुए सभी लोगों को विनम्र श्रद्धांजलि देते हुए कहा कि झीरम घाटी की घटना में हम सबने प्रदेश के महत्वपूर्ण व्यक्तियों को खोया है। पद हमारे लिए कभी राजनीतिक मुद्दा नहीं रहा है। कांग्रेस इस मुद्दे पर हमेशा राजनीति कर सियासत करती है। उन्होंने कहा कि झीरम का सच हम सबके बीच आना चाहिए लेकिन प्रदेश की कांग्रेस सरकार इस पर भ्रम फैलाने के लिए झीरम के मसले को कथित रूप से हवा देती रहती थी। झीरम में जो लोग घायल हुए हैं उनके लिए कांग्रेस ने क्या किया है यह बताना चाहिए। उन्हें समाज में क्या भागीदारी मिले यह भी बताना चाहिए।

Share
पढ़ें   झारखंड शराब घोटाला में बड़ी कार्रवाई : छत्तीसगढ़ वेलकम डिस्टलरी के डायरेक्टर राजेंद्र उर्फ चुन्नू जायसवाल गिरफ्तार, बिलासपुर में ACB की दबिश

 

 

 

 

 

You Missed