8 Mar 2026, Sun
Breaking

मोदी सरकार के 8 साल पूरा होने पर कसडोल मंडल के भाजपा कार्यकर्ताओं ने वृक्षारोपण और सफाई कर मनाया पर्यावरण दिवस, मोदी सरकार के 8 साल को बताया ऐतिहासिक

प्रमोद मिश्रा

बलौदाबाजार, 05 जून 2022

भारतीय जनता पार्टी अन्य पिछड़ा वर्ग मोर्चा एवं मण्डल कसडोल के नेतृत्व में देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के स्वर्णिम सुशासन के 8 वर्ष पूर्ण होने एवं जिनके नेतृत्व में भारत का उत्तरोत्तर विकास, विश्व पटल में देश को गौरवान्वित स्थान दिलाने एवं विश्व पर्यावरण दिवस के शुभवसर पर वृक्षारोपण, स्वच्छता अभियान के तहत तालाब परिसर की सफाई और बाइक से नगर भ्रमण से लोगों मे जागरूकता का विस्तार करके कोटि – कोटि बधाई एवं शुभकामनाएं दिये।

जिसमें अन्य पिछड़ा वर्ग मोर्चा के जिला अध्यक्ष राजकुमार जायसवाल, अन्य पिछड़ा वर्ग मोर्चा के मण्डल अध्यक्ष दिलहरण जायसवाल,भाजपा मण्डल अध्यक्ष कृष्ण कुमार पटेल, भाजयुमो मण्डल अध्यक्ष नागेश साहू, महिला मोर्चा मण्डल अध्यक्ष सीमा थवाईत, सुदीप मानिकपुरी मण्डल महामंत्री, सत्यनारायण पटेल, भरत दास मानिकपुरी, ओमप्रकाश निराला अनु.जा.मो.मं.अध्यक्ष, गणेश साहू, ललित श्रीवास, शनि यादव,जगदीश घृतलहरे,राजा दास मानिकपुरी,कमल श्रीवास,हितेश रात्रे,निर्मला साहू,लक्ष्मी नारायण साहू,अनिल श्रीवास, नंद कुमार धीवर,सेवक साहू, एवं उक्त कार्यक्रम में भारी संख्या में भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ता उपस्थित थे।

Share
पढ़ें   आप भी सतर्क रहें : नौकरी दिलाने के नाम पर देशभर के युवाओं से करते थे ठगी, रायपुर पुलिस ने 5 आरोपियों को किया गिरफ्तार, पढ़ें कैसे एक वेबसाइट से ठगे जाते थे युवा?

 

 

 

 

 

You Missed