12 Mar 2026, Thu
Breaking

SECL में मनाया गया पर्यावरण दिवस : एसईसीएल मुख्यालय में विश्व पर्यावरण दिवस सोल्लासपूर्ण मनाया गया, SECL के MD और स्टॉफ ने किया वृक्षारोपण

प्रमोद मिश्रा

बिलासपुर, 05 जून 2022

आज एसईसीएल मुख्यालय प्रशासनिक भवन प्रांगण में विश्व पर्यावरण दिवस सोल्लासपूर्ण मनाया गया । इस अवसर पर प्रारंभ में मुख्य अतिथि अध्यक्ष सह प्रबंध निदेशक डॉ. प्रेम सागर मिश्रा ने मुख्य सतर्कता अधिकारी श्री बी. पी. शर्मा, निदेशक तकनीकी (योजना/परियोजना) एस.के. पाल, विभिन्न विभागाध्यक्षों, अधिकारियों-कर्मचारियों की उपस्थिति में पर्यावरण ध्वज फहराया उपरांत कोलइण्डिया कॉरपोरेट गीत बजाया गया ।


अपने सम्बोधन में मुख्य अतिथि अध्यक्ष सह प्रबंध निदेशक डॉ. प्रेम सागर मिश्रा ने कहा सतत धारणीय रूप से कोयले का खनन हमारे संचालन का अभिन्न अंग है। वसुन्धरा को एक बेहतर कल के लिए संवरित करने हेतु हम प्रतिबद्ध हैं। हमारा प्रत्येक खनिक दृढ़ मनोबल लेकर प्रकृति को संरक्षित एवं सवंर्धित करने के लिए कृत संकल्पित हैं। यह हमारे उन जीवन मूल्यों के अनुसार ही है जैसा हमारे वेद शास्त्रों में उल्लेखित है – रक्षये प्रकृति पांतुलोकाः – हे धरा के वासियों! प्रकृति की रक्षा करो। इस अवसर पर प्रतिज्ञा का पठन अध्यक्ष सह प्रबंध निदेशक ने किया जिसे समस्त उपस्थितों ने दोहराया।


मुख्य सतर्कता अधिकारी बी.पी. शर्मा ने कहा कि विश्व स्तर पर पर्यावरण प्रदूषण बढ़ रहा है। विकास के साथ ही हमें पर्यावरण संरक्षण व संवर्धन की दिशा में भी कार्य करना चाहिए। पर्यावरण के प्रति अपने अधिकारों के साथ ही साथ हमें अपने कर्तव्यों का भी ध्यान रखना चाहिए।

निदेशक तकनीकी (योजना/परियोजना) एस.के. पाल ने कहा देश की मांग अनुसार हम कोयला उत्पादन करते हैं, साथ ही हमारी जिम्मेदारी यह भी है कि हम प्रकृति का सन्तुलन बनाए रखने के लिए पौधों का रोपण व उनका संवर्धन करें। हमें अपनी प्रकृति की रक्षा करनी चाहिए। हमारी आने वाले पीढ़ी को स्वच्छ, सुरक्षित पर्यावरण देने की जिम्मेदारी हमारी है। जीवन को शारीरिक एवं मानसिक रूप से सुदृढ़ बनाए रखने के लिए पर्यावरण संरक्षण अत्यावश्यक है, इस दिशा में प्रत्येक व्यक्ति को पुरजोर प्रयास करना चाहिए।

पढ़ें   केन्द्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने छत्तीसगढ़ को रोगी सुरक्षा गतिविधियों को उत्कृष्ट प्रतिबद्धता के साथ लागू करने और स्व-मूल्यांकन के लिए किया सम्मानित


कार्यक्रम के प्रांरभ में महाप्रबंधक (पर्यावरण) ए.के. बापट ने उपस्थितों का स्वागत करते हुए कोलइण्डिया चेयरमेन पी.के. अग्रवाल के सदंश का पठन करते एसईसीएल द्वारा पर्यावरण के क्षेत्र में किए जा रहे कार्यों के संबंध में विस्तृत प्रकाश डाला गया। इस अवसर पर ’’सतत विकास पर्यावरण के साथ’’ ब्रोसर का विमोचन मंचस्थ अतिथियों द्वारा किया गया।

कार्यक्रम की अगली कड़ी में मुख्य अतिथि अध्यक्ष सह प्रबंध निदेशक डॉ. प्रेम सागर मिश्रा, मुख्य सतर्कता अधिकारी बी. पी. शर्मा, निदेशक तकनीकी योजना/परियोजना) एस.के. पाल, श्रद्धा महिला मण्डल अध्यक्षा श्रीमती पूनम मिश्रा, उपाध्यक्षा संगीता शर्मा, रीता पाल महाप्रबंधक (पर्यावरण) ए.के. बापट, महाप्रबंधक (कार्मिक/प्रशासन) ए.के. सक्सेना, विभिन्न विभागाध्यक्षों, अधिकारियों-कर्मचारियों द्वारा औषधीय व फलदार पौधों का विविध पौधों का रोपण नेहरू शताब्दी स्थित गांधी उद्यान में किया गया ।

कार्यक्रम में उद्घोषणा का दायित्व डॉ. सनीष चन्द्र जनसंपर्क अधिकारी ने निभाया जबकि अंत में उपस्थितों को धन्यवाद ज्ञापित प्रबंधक (पर्यावरण) एस.आर. त्रिपाठी ने दिया ।

Share

 

 

 

 

 

You Missed