13 Mar 2026, Fri
Breaking

नशामुक्ति का संकल्प : राजधानी के काली माता जी के मंदिर में भगवती मानव कल्याण संगठन ने की पूजा अर्चना, लोगों को दिलाया नशा मुक्ति का संकल्प

प्रमोद मिश्रा

रायपुर, 06 जून 2022

भगवती मानव कल्याण संगठन के तत्वधान में राजधानी के भाटागांव स्थित काली मंदिर में महाआरती का भव्य आयोजन किया गया, जिसमें सैकड़ो की संख्या में माँ के भक्त व संगठन के सदस्य उपस्थित हुए।

विदित हो कि भगवती मानव कल्याण संगठन पूरे प्रदेश में नशामुक्ति के क्षेत्र में कार्य कर रही है। संगठन के द्वारा अबतक लाखो लोगो को माँ भगवती व योगिराज श्री शक्तिपुत्र जी महाराज के महाआरती के माध्यम से नशे से मुक्त किया गया है। उसी क्रम में आज भी सैकड़ो लोगो ने महाआरती कर नशामुक्ति का संकल्प लिया।


संगठन के द्वारा अभनपुर और आरंग सहित आसपास के क्षेत्रों में नशामुक्त जनजागरण का अभियान चलाया जा रहा है। जिसका परिणाम भी लोगो के जीवन मे हो रहे परिवर्तन के रूप में मिल रहा है।
कार्यक्रम में बड़ी संख्या में महिलाओं के साथ संगठन से जुड़े सभी लोग उपस्थित रहे।

Share
पढ़ें   बगिया से उठी शिक्षा क्रांति की लहर: जशपुर में CM विष्णु देव साय ने किया सम्पर्क स्मार्ट स्कूल और स्मार्ट ब्लॉक कार्यक्रम का शुभारंभ, 50 स्कूलों को मिली स्मार्ट किट

 

 

 

 

 

You Missed