25 Apr 2025, Fri 11:49:25 PM
Breaking

CG के सांसद बने द्रौपदी मुर्मू के प्रस्तावक : रामविचार, रेणुका और संतोष पांडेय ने किये हस्ताक्षर, जीती तो पहली महिला आदिवासी राष्ट्रपति होगी मुर्मू, आज करेंगी नामांकन दाखिल

प्रमोद मिश्रा

रायपुर, 24 जून 2022

देश के राष्ट्रपति पद के लिए NDA की उम्मीदवार द्रौपदी मुर्मू आज नामांकन दाखिल करेंगी। इस पहले गुरुवार को मुर्मू ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह और भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के अध्यक्ष जेपी नड्डा से मुलाकात की। प्रधानमंत्री मोदी मुर्मू के नामांकन पत्र में पहले प्रस्तावक हैं।

 

छत्तीसगढ़ से बीजेपी सांसद भी प्रस्तावकों में शामिल हैं। इनमें राम विचार नेताम, संतोष पांडे और केंद्रीय मंत्री रेणुका सिंह का नाम है। केंद्रीय मंत्री प्रह्लाद जोशी के घर पर गुरुवार को प्रस्तावक और समर्थक के तौर पर मुर्मू के नामांकन पत्र पर इन नेताओं ने हस्ताक्षर किए।

कौन हैं मुर्मू

द्रौपदी मुर्मू झारखंड की पहली महिला राज्यपाल हैं। द्रौपदी मुर्मू 18 मई 2015 से झारखण्ड की राज्यपाल हैं। द्रौपदी मुर्मू ओडिशा प्रांत से आती हैं । BJP-BJD गठबंधन सरकार में द्रौपदी मुर्मू मंत्री भी रह चुकी हैं। मुर्मू संथाल परिवार से ताल्लुक रखती हैं।

Share
पढ़ें   किसान संगठनों ने मोदी सरकार के ऑफर को ठुकराया, 21 फरवरी को 'दिल्ली कूच' का ऐलान

 

 

 

 

 

You Missed