7 Mar 2026, Sat

भगवान जगन्नाथ जी की यात्रा : बलौदाबाजार विधानसभा में आज से यात्रा की होगी शुरुआत, विधायक प्रमोद शर्मा की अपील – ‘सभी लोगों से निवेदन अपने घर-आंगन की मिट्टी देवें’

प्रमोद मिश्रा

रायपुर, 01 जुलाई 2022

छत्तीसगढ़ के बलौदाबाजार विधानसभा क्षेत्र के विधायक प्रमोद शर्मा अपने विधानसभा क्षेत्र में जगन्नाथ यात्रा की शुरुआत करने वाले हैं । दरअसल, बलौदाबाजार विधानसभा के ग्राम चंडी में भगवान जगन्नाथ जी की भव्य मंदिर उड़ीसा के पुरी में स्थित भगवान जगन्नाथ जी के मंदिर की मंदिर के तर्ज पर बनना है, इसके लिए जगन्नाथ मंदिर समिति के सभी सदस्य बलौदाबाजार विधानसभा के क्षेत्र के गांवों में जाकर लोगों से अपना अंशदान के साथ घर और आंगन की मिट्टी देने की अपील करेंगे ।

बलौदाबाजार विधानसभा के विधायक प्रमोद शर्मा ने बताया कि हमारा प्रयास है कि सभी लोगों के सहयोग से भगवान जगन्नाथ जी की भव्य मंदिर बने । इसके लिए हम अपने विधानसभा क्षेत्र के सभी गांव में जाकर लोगों से अपील करेंगे । विधायक प्रमोद शर्मा ने बताया कि यह यात्रा 40 से 50 दिन तक चलेगी ।

 

 

Share
पढ़ें   आरंग विधायक गुरु खुशवंत साहेब को मिला 'संस्कृत भूषण सम्मान' : नई दिल्ली में भारतीय संस्कृति, संस्कृत और रामायण परंपरा के प्रचार-प्रसार के लिए किया गया सम्मानित, संस्कृत में ली थी शपथ – अब बना राष्ट्रीय गौरव का प्रतीक

 

 

 

 

 

You Missed