8 Mar 2026, Sun

भेंट मुलाकात : पटना में किसान परिवार के घर मुख्यमंत्री ने किया भोजन, हमर बर अबड़ खुशी के दिन है जे प्रदेश के मुखिया पहुना बन के हमर घर आइस हे- राधादेवी

प्रमोद मिश्रा

कोरिया, 3 जुलाई 2022

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल आज भेंट-मुलाकात कार्यक्रम में ग्राम पटना पहुंचे। वे यहां दोपहर के खाने के लिए पटना निवासी आदिवासी किसान अनिरुद्ध प्रताप सिंह के घर पहुंचे। उनकी माताजी राधादेवी और परिवार के सदस्यों ने अक्षत तिलक लगाकर मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की अगुवानी की। यहां मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने पारंपरिक रूप से सरई पान के दोने और पत्तल में भोजन किया। परिवार के सदस्यों ने उन्हें खाने में मुनगा भाजी, सरसों भाजी, लकड़ा की चटनी उड़द बड़ा, पुआ, इढ़र,चौसेला और पताल की चटनी परोसा।

राधादेवी ने मुख्यमंत्री के आगमन की ख़ुशी को बयां करते हुए कहा कि “हमर बर अबड़ खुशी के दिन है जे प्रदेश के मुखिया पहुना बन के हमर घर आइस हे”। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने इस मौके पर परिवार के सदस्यों से बातचीत कर उनका हाल जाना और सभी को उपहार भी भेंट की।

Share
पढ़ें   किसान सम्मेलन एवं पुरस्कार समारोह : किसान सम्मेलन एवं पुरस्कार समारोह में परिचर्चा में शामिल हुए मुख्यमंत्री के कृषि सलाहकार प्रदीप शर्मा और कृषि उत्पादन आयुक्त डॉ. कमलप्रीत सिंह, गौठानों के माध्यम से महिला स्वसहायता समूहों को रोजगार देकर सशक्त बनाया जा रहा

 

 

 

 

 

You Missed