11 Mar 2026, Wed

बलौदाबाजार के नए कलेक्टर रजत बंसल ने किया पदभार ग्रहण, जिले के अधिकारियों से की वन-टू-वन चर्चा

प्रमोद मिश्रा

बलौदाबाजार,4 जुलाई 2022

जिले के नये कलेक्टर रजत बंसल ने आज पदभार संभाल लिया है। उन्होंने सुबह 10.30 बजे सँयुक्त जिला कार्यालय के कलेक्टर कक्ष में अपना चार्ज लिया। वह जिले में आठवें कलेक्टर के रूप में नियुक्त हुए। इसके पूर्व वह धमतरी एवं बस्तर कलेक्टर रह चुके है। इसके साथ ही वह रायपुर नगर निगम कमिश्नर का कामकाज भी सभांल चुके है। रजत बंसल 2012 बैच के आईएएस हैं। उनके पदभार ग्रहण करने के मौके पर अपर कलेक्टर राजेंद्र गुप्ता,अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक पिताम्बर पटेल,अतिरिक्त जिला पंचायत सीईओ हरिशंकर चौहान,सँयुक्त कलेक्टर मिथलेश डोण्डे,बजरंग दुबे,भूपेंद्र अग्रवाल,डिप्टी कलेक्टर नरेन्द्र बंजारा,आशीष कर्मा,नितिन तिवारी कोषालय अधिकारी के के दुबे, सहित समस्त विभागों के जिला अधिकारी गण उपस्थित थे।

कलेक्टर रजत बंसल ने वन-टू-वन अधिकारियों से हुए रूबरू

जिले के नये कलेक्टर रजत बंसल ने आते ही समस्त विभागों के जिला अधिकारियों से परिचय प्राप्त कर मौजूदा फ्लैगशिप के बारे में जानकारी प्राप्त किए। उन्होने वन-टू-वन अधिकारियों से रूबरू हुए। उन्होनें पहले संयुक्त कलेक्टर, डिप्टी कलेक्टर, जिला पंचायत सीईओ एवं समस्त सीएमओ से मुखातिब हुए। साथ ही उन्होनें कल समय सीमा की बैठक में एजेंडा संबंधित महत्वपूर्ण निर्देश दिए।

 

Share
पढ़ें   Lok Sabha Elections 2024: छत्तीसगढ़ में तीसरे चरण की लोकसभा सीटों पर आज से नामांकन शुरू

 

 

 

 

 

You Missed