पूर्व PM पर हमला : जापान के पूर्व PM शिंजो आबे पे हमलावर ने दागी दो गोलियां, आबे की हालत गंभीर, देखें वीडियो

CRIME Exclusive Latest बड़ी ख़बर

ब्यूरो रिपोर्ट

जापान, 08 जुलाई 2022

जापान के पूर्व प्रधानमंत्री शिंजो आबे पर शुक्रवार सुबह नारा शहर में हमला किया गया। उन पर फायरिंग उस वक्त की गई, जब वे एक सभा को संबोधित कर रहे थे। इस दौरान वे अचानक गिर पड़े। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, उन्हें सीने पर दो गोली मारी गईं। उनकी हालत गंभीर बनी हुई है और वे रिस्पॉन्स नहीं कर रहे हैं।

 

 

पुलिस ने मौके से 42 साल के हमलावर को गिरफ्तार किया है। उसके पास से गन बरामद हुई है। पुलिस आरोपी से सवाल-जवाब कर रह रही है। गोली किसने और क्यों मारी, यह भी साफ नहीं हो सका है।

https://twitter.com/media24newsrpr/status/1545257750703181824?t=XJKbxZ8cvZMgfj1cjpj7hw&s=19

 

दिल का दौरा भी पड़ा

जापानी मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, गोली लगने के बाद शिंजो को दिल का दौरा भी पड़ा। हालांकि, अभी इसके बारे में आधिकारिक बयान नहीं आया है। चश्मदीदों के मुताबिक, मौके पर गोली चलने की आवाज सुनाई दी और आबे के शरीर से खून बहता दिखा। जापान में रविवार को उच्च सदन के चुनाव होने हैं। शिंजो इसके लिए वहां कैंपेनिंग कर रहे थे।

भारत में गंगा आरती करने दौरान आबे

कौन हैं शिजो आबे?

67 साल के ​​​​​​शिंजो लिबरल डेमोक्रेटिक पार्टी(एलडीपी) पार्टी से जुड़े हैं। आबे 2006-07 के दौरान प्रधानमंत्री रहे। आबे को एक आक्रामक नेता माना जाता है। शिंजो को आंत से जुड़ी बीमारी अल्सरट्रेटिव कोलाइटिस थी, इसकी वजह से उन्हें 2007 में प्रधानमंत्री पद से इस्तीफा देना पड़ा था। शिंजो आबे लगातार 2803 दिनों (7 साल 6 महीने) तक प्रधानमंत्री रहे। इससे पहले यह रिकॉर्ड उनके चाचा इसाकु सैतो के नाम था।

Share
पढ़ें   वन विभाग में तबादला : नए PCCF वाइल्ड लाइफ होंगे सुधीर अग्रवाल, IFS आशीष कुमार भट्ट को मिली PCCF वन विकास निगम की जिम्मेदारी