10 Mar 2026, Tue
Breaking

छत्तीसगढ़ : संग़ठन चुनाव को लेकर कांग्रेस की आज बैठक, CM भूपेश बघेल बैठक में होंगे शामिल

प्रमोद मिश्रा

रायपुर, 12 जुलाई 2022

छत्तीसगढ़ कांग्रेस के अहम बैठक आज सुबह 11 बजे से कांग्रेस प्रदेश कार्यालय राजीव भवन में होगी । इस बैठक में संग़ठन चुनाव को लेकर व्यापक चर्चा होगी । मिली जानकारी के मुताबिक जिला एवं ब्लाक निर्वाचन अधिकारियों एवं प्रदेश कार्यकारिणी, जिला अध्यक्षों की बैठक होगी । बैठक में सीएम भूपेश बघेल, पीसीसी चीफ़ मोहन मरकाम, प्रदेश कांग्रेस के निर्वाचन अधिकारी हुसैन उमर दलवाई, प्रदेश प्रभारी सचिव सप्तगिरी शंकर उल्का विशेष रूप से मौजूद रहेंगे ।

संग़ठन चुनाव के लिहाज से यह बैठक काफी महत्वपूर्ण मानी जा रही है । आपको बताते चले कि कुछ दिन पहले ही कांग्रेस ने सभी ब्लाकों में ऑब्जर्वर नियुक्त किये हैं । जो संग़ठन के चुनाव में अपनी भूमिका निभाएंगे । अगले साल छत्तीसगढ़ में विधानसभा के चुनाव होने हैं । ऐसे में पार्टी ने अभी से तैयारी शुरू कर दी है ।

Share
पढ़ें   CG : कांकेर जिले में नक्सली-पुलिस मुठभेड़ में मारे गए 29 में से 16 नक्सलियों के नाम की हुई पहचान

 

 

 

 

 

You Missed