7 Mar 2026, Sat

बलौदाबाजार जिले में पुलिस विभाग में बड़ा तबादला : TI, SI के साथ ASI का हुआ तबादला, नरेंद्र मार्कण्डेय को मिली लवन चौकी की जिम्मेदारी, देखें लिस्ट

प्रमोद मिश्रा

बलौदाबाजार, 27 जुलाई 2022

बलौदाबाजार जिले में पुलिस विभाग में एक और बड़ा तबादला हुआ है । जिले में थाना प्रभारी के साथ चौकी प्रभारी और सायबर सेल के प्रभारी को बदला गया है । नए तबादला लिस्ट में ध्रुव कुमार मार्कण्डेय को थाना प्रभारी सिमगा से रक्षित आराक्षित केंद्र ब.बा भेजा गया है । तो वहीं सायबर सेल की जिम्मेदारी संभाल रहे अमित तिवारी को सिमगा थाना का नया प्रभारी बनाया गया है । भीम कुमार सोम को सायबर सेल की जिम्मेदारी दी गई है । नरेन्द्र कुमार मार्कण्डेय को लवन चौकी की जिम्मेदारी मिली है, तो वहीं कमल किशोर देवांगन को लवन से सोनाखान का चौकी प्रभारी बनाया गया है ।

Share
पढ़ें   कानून व्यवस्था को लेकर बैठक : DGP ने दिए सभी जिलों के पुलिस कप्तानों को निर्देश, जुआ,सट्टा और अवैध शराब के बिक्री पर लगे लगाम