10 Mar 2026, Tue
Breaking

छत्तीसगढ़ : पूर्व सांसद का 80 वर्ष की उम्र में निधन, राजनीति के बड़े जानकार माने जाते थे

■ 1967 से 1970 तक रहे सांसद

■ चाहनेवालों में शोक की लहर

प्रमोद मिश्रा

कांकेर, 01 अगस्त 2022

छत्तीसगढ़ के कांकेर से सांसद रहे झाड़ूराम रावटे का 80 वर्ष की उम्र में निधन हो गया । उनके निधन से समूचे केशकाल और कांकेर से साथ बस्तर क्षेत्र में गम का माहौल है । आज का दिन केशकाल समेत समूचे बस्तरवासियों के लिए बेहद दुःख भरा रहा । सांसद रावटे का जन्म 1 फ़रवरी 1941 को हुआ था। सरल एवं मधुर व्यक्तित्व और राजनीति के क्षेत्र में उनकी मजबूत पकड़ की बदौलत विगत वर्ष 1967 से 1970 तक उन्होंने लोकसभा के सबसे युवा सांसद के रूप में अपनी सेवा दी। 80 वर्ष की आयु में उनके निधन से समूचे नगर में शोक की लहर है। निधन की खबर से जिले के कलेक्टर दीपक सोनी ने दुख व्यक्त करते हुये श्रद्धांजलि दी। वहीं नगर के गणमान्य लोगों ने उनके निवास सुभाष चौक पहुंच कर भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की है।

Share
पढ़ें   Women Reservation Bill: महिला आरक्षण बिल लोकसभा में दो-तिहाई बहुमत से पास, समर्थन में 454 और विरोध में पड़े 2 वोट

 

 

 

 

 

You Missed