हर घर तिरंगा अभियान चला कर आजादी का अमृत महोत्सव मनाया गया-अनीता ध्रुव, बुजुर्गों का सम्मान कर बाटी गई मिठाई

TRENDING छत्तीसगढ़ राजनीति

धनेश्वर बंटी सिन्हा, धमतरी, 13 अगस्त 2022

धमतरी:-भारतीय जनता पार्टी मंडल कुकरेल के शक्तिकेन्द्र सलोनी में भाजपा आदिवासी नेत्री एवं जिला पंचायत सदस्य अनीता ध्रुव ने अपने घर पर तिरंगा फहराया और आजादी के 75 वे अमृत महोत्सव के तहत देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आव्हान पर भाजपा मंडल कुकरेल के मार्गदर्शन से ग्राम-सलोनी में हर घर तिरंगा अभियान का जोशिला शुभारंभ किया गया। अनीता ध्रुव के नेतृत्व में भाजपा कार्यकर्ताओं और ग्रामीणों ने भव्य तिरंगा यात्रा निकाली गई। रैली में विजयी विश्व तिरंगा प्यारा, झंडा ऊँचा रहे हमारा, भारत माता की जय के नारे लग रहे थे, जिससे पूरा माहौल देशभक्ति मय हो गया था। इस अवसर पर अनीता ध्रुव ने कहा कि आजादी के 75 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य पर पूरे देश मे अमृत महोत्सव के रूप में मनाया जा रहा है। आजादी के इस महत्वपूर्ण पल को हर व्यक्ति, हर घर तक पहुंचाना है ॥ जिससे सबके मन में राष्ट्रीय एकता,अखण्डता, भाईचारा,राष्ट्रीय गौरव, राष्ट्रीय स्वाभिमान,और राष्ट्रवाद की भावना और भी मजबूत हो, जन जन तक आजादी के प्रति मान सम्मान का भाव हो व इस राष्ट्रीय पर्व से हर व्यक्ति हृदय की गहराइयों से जुड़ सके इस लिए भाजपा परिवार द्वारा हर घर तिरंगा अभियान चलाया जा रहा है। समस्त ग्रामवासी इस अभियान को एक पावन महोत्सव के रूप में स्वीकार करें और हर घर तिरंगा लगाकर राष्ट्रध्वज के प्रति अपने स्नेह और सम्मान को प्रदर्शित करें। भारत का राष्ट्रध्वज देश के गौरव एवं मूल्यों का प्रतीक है। आजादी के इस अमृत महोत्सव पर हर प्रदेशवासी के घर पर जब तिरंगा लहराएगा तो निश्चित तौर पर यह भाव उत्सव का माहौल पैदा करेगा। उन्होंने कहा कि स्वतंत्रता पखवाड़े के दौरान अमृत महोत्सव एवं हर घर तिरंगा अभियान को सफल बनाने के लिए चतुर्दिक प्रयास हो रहे हैं। उन्होंने ग्रामीवासियों से भारतीय ध्वज संहिता के अनुरूप तिरंगा फहराने की अपील की।
अनीता ध्रुव ने बताया कि इस अभियान का उद्देश्य नागरिकों के मन में राष्ट्र के प्रति कर्त्तव्य बोध उत्पन्न करके आगामी 25 वर्षो के संकल्पों को पूरा करने का प्रण लेना है। केंद्र सरकार ने हर घर तिरंगा अभियान को सफल बनाने के लिए फ्लैग कोड में भी अहम बदलाव किये हैं। आजादी के बाद पहली बार देश का हर नागरिक अपने घर, व्यापारिक प्रतिष्ठान या सार्वजनिक स्थल पर तिरंगा फहरा सकता है यही नहीं इस बार सूर्यास्त के बाद भी तिरंगा फहराया जा सकता है।
अनीता ध्रुव ने विरोधियों पर निशाना साधते हुए कहा कि यह बहुत ही दुर्भाग्य की बात है कि जब से तिरंगा अभियान की बात शुरू हुई तभी से इस विरोधी दलों ने अपनी विकृत राजनीति भी शुरू कर दी । जब देश के  प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने एक ट्वीट के माध्यम से तिरंगे का इतिहास बताया और 13 से 15 अगस्त तक अपने घरों में तिरंगा फहराने की अपील की तो कई नेताओं को यह रास नहीं आ रहा है।
उन्होंने सभी से अपील करते हुए कहा कि हर घर तिरंगा अभियान में हर किसी को शामिल होना चाहिए यह किसी राजनैतिक दल का कार्यक्रम नहीं अपितु हर देशभक्त नागरिक का उत्सव है। यह अभियान एक भारत श्रेष्ठ भरत की संकल्पना को और अधिक मजबूती प्रदान करने वाला अभियान है। राष्ट्रभक्ति का अर्थ केवल तिरंगा हाथ में लेकर चलना ही नही होता है अपितु राष्ट्रीय कर्तव्य को पूरा करने का प्रण भी होता है। हमें तिरंगा अभियान में यह संकल्प लेना है कि अब हम जहाँ भी हैं जो कुछ भी कर रहे हैं उसको करते हुए भारत भक्ति का भाव सबसे ऊपर रखेंगे।
हर घर तिरंगा अभियान के अंतिम मे भाजपा महिला मोर्चा मंडल कुकरेल के द्वारा गाँव के बुजुर्गों को श्रीफल व साल भेंट कर सम्मान किया गया तथा गाँव में लड्डू मिठाई भी बांटी गई॥
इस शुभ कार्यक्रम के अवसर पर जिला पंचायत सदस्य अनीता ध्रुव सहित ग्राम पंचायत के सरपंच नरेश दीवान,, ईश्वरी कोर्राम,, देवबती मंड़ावी,, गणेशिया बाई ध्रुव,, रीना बाई साहू,, पुर्णिमा कवंर,, पदमा बाई दीवान,, प्रकाश साहू,, महेन्द्र कुमार ध्रुव,, तोषण राम ध्रुव,, देवानंद साहू, आशीष सोनकर,, भानु राम ध्रुव,, मिथलेश साहू,, संजु राम ध्रुव,, सन्तोष कुमार नेताम सहित काफी संख्या में ग्रामीण जन उपस्थित रहें।

Share
पढ़ें   ब्रेकिंग : कवर्धा गये गृहमंत्री ताम्रध्वज और वनमंत्री अकबर...जाने से पहले BJP पर निशाना साधा, बोले-'BJP का काम है आग भड़काना', और क्या कहा? पढ़िये