केंद्रीय गृह मंत्री के मैडल ऑफ एक्सीलेंस वर्ष 2022 के लिए छत्तीसगढ़ राज्य से कुल 3 पुलिस अधिकारियों के नाम का हुआ चयन….

Uncategorized छत्तीसगढ़ रायपुर

प्रदीप नामदेव, रायपुर,

केंद्रीय गृह मंत्री के मैडल ऑफ एक्सीलेंस वर्ष 2022 के लिए छत्तीसगढ़ राज्य से कुल 3 पुलिकर्मियों का नाम चयनित किया गया है, जिसमे तेलीबांधा थाना में पदस्थ उपनिरीक्षक दिव्या शर्मा द्वारा नाबालिक बच्ची के उसके सौतेले पिता द्वारा बलात्कार किए जाने के मामले में अपराध दर्ज कर उत्कृष्ट जांच की गई थी जिसके चलते इस शानदार इन्वेस्टीगेशन पर माननीय न्यायालय में आरोपी को सज़ा सुनाई।

इस मौके पर अवंति विहार व्यापारी संघ के पदाधिकारियों ने उपनिरीक्षक दिव्या का शॉल-श्रीफल भेंट कर सम्मान किया। संघ के संरक्षक राजकुमार राठी ने बताया कि उपनिरीक्षक दिव्या द्वारा महिलाओं से जुड़े अपराधों की बारीकी से जांच कर मामले को गंभीरता से लेते हुए माननीय न्यायालय के समक्ष पेश कर आरोपी को जल्द से जल्द सज़ा सुनवाने हेतु तत्पर रहती है। राठी ने कहा कि उपनिरीक्षक दिव्या को इस मैडल से नवाज़ा जाना, राजधानी रायपुर सहित छत्तीसगढ़ वासियों के लिए गौरव की बात है।

 

 

वही उपनिरीक्षक शर्मा ने बताया कि उनके लिए यह हर्ष का विषय है कि केंद्रीय गृह मंत्री उन्हें सम्मानित करेंगे। शर्मा ने इसका पूरा श्रेय अपने वरिष्ठ अधिकारियों को दिया है, उन्होंने कहा कि वरिष्ठ अधिकारियों के मार्गदर्शन और विश्वास का ही नतीजा है कि आज उन्हें ये अवार्ड मिल रहा है।दिव्या ने कहा की संघ के पदाधिकारियों ने भी उन्हें सम्मानित कर उनका मनोबल बढ़ाया है।

 

Share
पढ़ें   महासमुंद : कलेक्टर नीलेश क्षीरसागर ने टी.बी. एवं कोविड-19 की कड़ी को तोड़ने ‘‘आश्वासन’’ को हरी झंडी दिखाकर किया रवाना