12 Mar 2026, Thu
Breaking

मुख्यमंत्री ने भगवान श्री कृष्ण की पूजा अर्चना कर प्रदेशवासियों की सुख समृद्धि की कामना की, कन्हैया बने छोटे बालक को हाथों से उठाया

प्रमोद मिश्रा

रायपुर, 19 अगस्त 2022

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने श्री कृष्ण जन्माष्टमी के अवसर पर आज कैम्प हाउस भिलाई-3 में परिजनों के साथ भगवान श्री कृष्ण की पूजा अर्चना कर प्रदेशवासियों की सुख समृद्धि की कामना की। कैम्प हाउस में जन्माष्टमी का पर्व उत्साह से मनाया गया।

परिवार के साथ पूजा करते सीएम

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने कन्हैया बने छोटे से बालक अर्थव को अपने हाथों से उठा लिया और इस गोविंदा ने अपने नाना जी के सहयोग से दही की हांडी फोड़ी।

अर्थव ने कन्हैया की लीला भी इस मौके पर प्रस्तुत की। इस अवसर पर गोकुल जैसा नजारा कैम्प हाउस स्थित मुख्यमंत्री निवास में दिखा।

 

Share
पढ़ें   राष्ट्रीय पटल पर चमका छत्तीसगढ़ : ‘मॉडल यूथ ग्राम सभा’ में ईएमआरएस कोसमबुड़ा ने हासिल किया प्रथम स्थान

 

 

 

 

 

You Missed