7 Mar 2026, Sat

महिला सशक्तिकरण और जागरूकता के लिए सद्भावना मार्च का आयोजन, महिलाओं, बच्चों और पुरूषों ने बढ़-चढ़कर की भागीदारी, बाल सरंक्षण आयोग की अध्यक्ष रही मौजूद

प्रमोद मिश्रा

राजनांदगांव, 20 अगस्त 2022

राजनांदगांव पुलिस के द्वारा आज जिला मुख्यालय राजनांदगांव में महिला सशक्तिकरण और जागरूकता को लेकर महिलाओं के सम्मान में ‘‘बढ़ाइये एक कदम नारी शक्ति की ओर’’ पैदल सद्भावना मार्च का आयोजन किया गया। इसमें शहर की महिलाओं, बच्चों और पुरूषों ने बड़ी संख्या में भागीदारी की। आज सवेरे साढ़े छह बजे आयोजित तीन किलोमीटर लंबे सद्भावना मार्च में करीब चार हजार लोगों ने अपनी सहभागिता दी। मार्च के आयोजन में मैवरिक फांउडेशन एवं अन्य संगठनों ने भी सक्रिय सहयोग प्रदान किया।

कार्यक्रम में मौजूद लोग

राजनांदगांव के सांसद संतोष पाण्डेय, खुज्जी की विधायक छन्नी साहू, पद्मश्री से सम्मानित फूलबासन यादव, बाल सरंक्षण आयोग की अध्यक्ष तेजकुवंर नेताम, महापौर हेमा देशमुख, राजनांदगांव के डीआईजी रामगोपाल गर्ग, कलेक्टर डोमन सिंह, पुलिस अधीक्षक प्रफुल्ल ठाकुर, एएसपी राजनांदगांव नेहा पाण्डेय, आकाश मरकाम, पद्मश्री तंवर, सीएसपी गौरव राय और डीएसपी नेहा वर्मा सहित पुलिस व अन्य विभागों के अधिकारी-कर्मचारी भी मार्च में शामिल हुए।

Share
पढ़ें   पूर्व CM Bhupesh Baghel के लिए प्रचार करेंगी प्रियंका : प्रियंका गांधी की कल कांकेर और राजनांदगांव लोकसभा में जनसभा, देखें शेड्यूल

 

 

 

 

 

You Missed