प्रमोद मिश्रा
रायपुर, 23 अगस्त 2022

छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल का आज जन्मदिन है । इस मौके पर देश के तमाम बड़े दिग्गज मुख्यमंत्री को जन्मदिन की बधाई दे रहे हैं । भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी ट्वीट कर मुख्यमंत्री भूपेश बघेल को बधाई दी है । पीएम ने अपने बधाई वाले ट्वीट में लिखा कि
Birthday wishes to Chhattisgarh CM Shri @bhupeshbaghel Ji. Praying for his long and healthy life.
— Narendra Modi (@narendramodi) August 23, 2022
मुख्यमंत्री निवास में आज ओपन हाउस
मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के जन्मदिन के अवसर पर आज मुख्यमंत्री निवास में ओपन हाउस का आयोजन किया गया है। जनप्रतिनिधियों, अधिकारियों, कर्मचारियों और जनता की मांग पर यह निर्णय लिया गया है। कोई भी व्यक्ति बिना किसी पूर्व अनुमति के सुबह 11 बजे से दोपहर एक बजे तक मुख्यमंत्री निवास में उनसे मिल सकता है।





