8 Mar 2026, Sun
Breaking

पोरा तिहार के बधाई : संसदीय सचिव चंद्रदेव राय ने पोरा त्योहार की दी बधाई, बच्चों के साथ खेला गिल्ली डंडा

प्रमोद मिश्रा

रायपुर, 27 अगस्त 2022

छत्तीसगढ़ में आज पोरा त्यौहार पूरे धूमधाम से मनाया जा रहा है । छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में सीएम आवास से लेकर ग्रामीण इलाकों में भी पोरा त्यौहार की धूम देखी जा रही है । मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने आज मुख्यमंत्री निवास में सभी महिलाओं के साथ पोरा त्यौहार मनाया । विधायक और संसदीय सचिव चंद्रदेव राय ने अपने विधानसभा क्षेत्र के बच्चों और लोगों के बीच जाकर त्यौहार मनाया । संसदीय सचिव ने पोरा त्यौहार की सभी प्रदेशवासियों को बधाई दी साथ ही बच्चों के साथ गिल्ली डंडा खेलते नजर आए । संसदीय सचिव ने इस दौरान नारियल फेंका और गेड़ी भी चढ़ा ।

अपने विधायक को अपने बीच पाकर लोग काफी प्रसन्न चित्त मुद्रा में नजर आए । लोगों ने कहा कि हमारे विधायक काफी सरल और सौम्य हैं । कोई छोटा त्यौहार हो या बड़ा हमारे साथ ही त्यौहार मनाते हैं । ऐसा कम ही देखने को मिलता है कि कोई जनप्रतिनिधि आम जनता के साथ कोई त्यौहार को सेलिब्रेट करें ।

Share
पढ़ें   छत्तीसगढ़ देश का पहला राज्य जहां तैयार की गई आंगनबाड़ी  एवं बालवाड़ी गतिविधि आधारित पुस्तिका: रविन्द्र चौबे 

 

 

 

 

 

You Missed