12 Mar 2026, Thu
Breaking

कवि सम्मेलन : कसडोल विधानसभा के परसदा में ‘नवोदित हिंदी कवि सम्मेलन’ का आयोजन आज, प्रदेशभर से जुटेंगे कवि

प्रमोद मिश्रा

रायपुर, 27 अगस्त 2022

बलौदाबाजार जिले के कसडोल विधानसभा के ग्राम परसदा में आज  ‘नवोदित हिंदी कवि सम्मेलन’ का आयोजन किया गया है । इस कवि सम्मेलन में प्रदेश भर से कवि जुटेंगे, जो अपनी काव्य प्रवाह की धारा से लोगों को आनंदित कर देंगे । इस कवि सम्मेलन में एक खास बात यह भी है कि कवि सम्मेलन का आयोजन ‘बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ और अपना मान बढ़ाओं’ की थीम पर हो रहा है ।

कार्यक्रम के आयोजनकर्ता विषेशर ध्रुव ने बताया कि मेरी बेटी लीना देवीजी ध्रुव के प्रथम जन्मदिवस के मौके पर मैं इस कवि सम्मेलन का आयोजन करा रहा हूँ । इस कवि सम्मेलन में हरेक कवि अपनी कविता के माध्यम लोगों को बेटियों को आगे बढ़ाने का संदेश भी देते नजर आएगा । विशेषर ध्रुव ने कहा कि मेरा कार्यक्रम कराने का एक उद्देश्य यह भी है कि लोग अपनी बेटी को आगे बढ़ाने के लिए जागृत हो । इस नवोदित हिंदी कवि सम्मेलन में प्रदेश भर के कवि शिरकत करेंगे जिनमें गुलाब ठाकुर गुलाब, महासमुंद से, अभिषेक वैष्णव ‘अभि’, रायपुर से, मन्नूलाल यादव ‘मन’, बलौदाबाजार से, करमलाल मांझी बलौदाबाजार से अपनी काव्यप्रवाह की धारा से लोगों को आंनदित करते नजर आएंगे ।

Share
पढ़ें   यहां शिक्षक दिवस के मौके इस स्कूल में पर पढ़ कर निकल चुके विद्यार्थियों के द्वारा किया जाएगा शिक्षकों का सम्मान... सांस्कृतिक कार्यक्रम का होगा आयोजन

 

 

 

 

 

You Missed