10 Apr 2025, Thu 1:54:21 AM
Breaking

CG आयेंगे नड्डा : 9 सितम्बर को छत्तीसगढ़ आयेंगे JP नड्डा…रोड शो करेंगे…कोरग्रुप की होगी बैठक…ये रहेगा पूरा कार्यक्रम

प्रमोद मिश्रा, प्रदीप नामदेव, रायपुर, 6 अगस्त, 2022

भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा छत्तीसगढ़ आने वाले हैं। इस दौरान जेपी नड्डा जहां प्रदेश की राजधानी रायपुर में रोड शो करते नजर आएंगे, वहीं भाजपा के मुख्य कार्यालय में कोर कमेटी की बैठक भी लेंगे।

 

 

 

इसके साथ ही नड्डा कार्यकर्ताओं को एक सभा के माध्यम से संबोधित करेंगे और भाजपा के विधायकों सांसदों से भी वन टू वन चर्चा भी करेंगे। उनके प्रवास को लेकर भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष अरुण साव ने जानकारी देते हुए बताया कि जेपी नड्डा राष्ट्रीय अध्यक्ष बनने के बाद पहली बार छत्तीसगढ़ आ रहे हैं। ऐसे में उनके इस आगमन को लेकर भाजपा ने तैयारियां पूरी कर ली है।

 

अरुण साव बताते हैं कि नड्डा के आगमन पर जहां एयरपोर्ट में उनका भव्य स्वागत किया जाएगा। वहीं उनका यह रोडशो भी रायपुर में आयोजित होगा। इसके साथ ही नड्डा भारतीय जनता पार्टी के विधायक और सांसद और वरिष्ठ नेताओं से मुलाकात करेंगे। प्रवास के दौरान लाखों की संख्या में भाजपा कार्यकर्ताओं की उपस्थिति का दावा किया गया है।

 

 

गौरतलब है कि छत्तीसगढ़ में विधानसभा चुनाव होने वाले हैं, उससे पहले भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष का यह प्रवास काफी महत्वपूर्ण माना जा रहा है।

 

Share
पढ़ें   अद्भुत मामला : यहां खेत में सिंचाई के लिए किसान ने करवाया था बोर...लेकिन ट्यूबवेल से अब निकल रहा गर्म पानी..पढ़िए पूरी रिपोर्ट

 

 

 

 

 

You Missed