10 Mar 2026, Tue
Breaking

कल निकलेगी झांकी : रायपुर में गणेश विसर्जन के दौरान निकलने वाली झांकी कल निकलेगी, समिति की बैठक के बाद जिला प्रशासन ने लिया निर्णय

प्रमोद मिश्रा

रायपुर, 11 सितंबर 2022

छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में निकलने वाली झांकी को आज रात के लिए रद्द कर दिया गया है । अब यह झांकी कल रात्रि को निकलेगी । दरअसल, आज राजधानी रायपुर में बारिश होने के आसार बन रहे थे इसके बाद जिला प्रशासन की टीम ने गणेश समितियों के साथ बैठक की और बैठक में निर्णय लिया गया कि झांकी आज के बजाय कल निकाली जाएगी ।

आपको बताते चलें की राजधानी रायपुर में झांकी निकालने के लिए सभी समितियों के साथ अनेक संगठनों ने भी तैयारी कर रखी थी । लेकिन,  बारिश ने इन सभी तैयारियों पर खलल डाल दिया और अब यह झांकी कल यानी कि सोमवार रात को निकाली जाएगी । जिले के एसपी प्रशांत अग्रवाल की पुष्टि की है ।

Share
पढ़ें   सड़क दुर्घटना में एक पैर गंवा चुके नंदकुमार को CM विष्णुदेव साय की पहल पर मिला कृत्रिम पैर : सीएम कैंप कार्यालय में लगाई थी गुहार, सीएम साय का जताया आभार........

 

 

 

 

 

You Missed