10 Mar 2026, Tue
Breaking

भेंट मुलाकात : मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने घरघोड़ा निवासी चमरु पैकरा के घर बड़ी ही सादगी के साथ लिया भोजन का स्वाद, क्षेत्रीय करेला भाजी और मुनगा भाजी का लिया आनंद

प्रमोद मिश्रा

रायपुर, 14 सितंबर 2022

सीएम भूपेश बघेल प्रदेशव्यापी भेंट मुलाकात अभियान के तहत आज रायगढ़ जिले के विधानसभा क्षेत्र धरमजयगढ़ अंतर्गत ग्राम घरघोड़ा पहुंचे। उन्होंने ग्राम घरघोड़ा हेलीपेड आगमन के बाद ग्राम पंचायत भेंड्री, प्रेमनगर मोहल्ला निवासी किसान चमरु पैकरा (पुत्र हरिकृष्ण पैकरा, बाबूलाल पैकरा) के घर पहुंचे और उनके घर मे बड़े सादगी के साथ भोजन ग्रहण किया। भोजन में मुख्यमंत्री ने चमरु पैकरा के घर पर चावल, दाल, रोटी सहित क्षेत्रीय करेला भाजी और मुनगा भाजी के स्वाद का भी आनंद लिया। इसके साथ ही उनके भोजन में लाल भाज़ी- बड़ी की सब्जी, लौकी चना दाल, बैंगन मटर का भर्ता, आम की चटनी, टमाटर की चटनी और अंकुरित सलाद आदि शामिल थे।

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के साथ ही कैबिनेट मंत्री डॉ. प्रेमसाय टेकाम, धरमजयगढ़ विधायक लालजीत सिंह राठिया, किसान चमरु पैकरा ने भी भोजन किया। भोजन के पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल का किसान चमरु पैकरा सहित उनके परिवारजनो ने अपने घर के मुख्य द्वार पर कलश दीप जलाकर मुख्यमंत्री को चंदन, आरती कर और पुष्प गुच्छ भेंट करके आत्मीय स्वागत किया।

Share
पढ़ें   CM TODAY SCHEDULE: मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय आज बलौदाबाजार में गोंडवाना सामूहिक विवाह और रायपुर में विश्व शांति महायज्ञ सहित विभिन्न कार्यक्रमों में होंगे शामिल, जानें पूरा शेड्यूल...

 

 

 

 

 

You Missed