7 Mar 2026, Sat

देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन के अवसर पर एनएसयूआई ने बांटा लॉलीपॉप और चूरण

प्रदीप नामदेव

रायपुर, 17 सितंबर 2022

आज दिनांक 17/09/2022 को देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन के अवसर पर रायपुर जिला एनएसयूआई अध्यक्ष शान्तनु झा के नेतृत्व में डिग्रीधारी विद्यार्थियो द्वारा नरेंद्र मोदी का मुखौटा लगाकर अनोखे ढंग से जयस्तंभ चौक में लॉलीपॉप और चूरन बाट के मनाया गया ।
मीडिया से बात करते हुए शान्तनु झा ने कहा की केंद्र में बैठी बीजेपी और नरेंद्र मोदी की सरकार आम जनता और देश के युवाओं को केवल लुभावने वादों का लोलीपॉप और चूरण देते आ रही हैं देश में महंगाई चरम पर है प्रति वर्ष 2 करोड़ नोकरियों का वादा जुमला निकला देश के संस्थाओ का मनमाने ढंग से निजीकरण किया जा रहा है,जनता सरकार से त्रस्त है और नरेंद्र मोदी अडानी अंबानी के सेवा मस्त है।


आज के कार्यक्रम में मुख्य रूप से अरुणेश मिश्रा,निखिल बघेल, सूरज साहू,तारिक,देव,देवेंद्र,रजत,भोज,योगेश, हनी,सहित अन्य कार्यकर्ता शामिल हुए।

Share
पढ़ें   कवर्धा में अवैध सट्टा पर पुलिस की बड़ी कार्रवाई: व्हाट्सएप से चल रहा नेटवर्क, 2 महिला सटोरिए गिरफ्तार

 

 

 

 

 

You Missed