13 Mar 2026, Fri
Breaking

नियम सबके लिए EQUAL है : CG के इस SP ने लगाई TI को फटकार, कार की सीट बेल्ट नहीं बांधने पर लगी TI को फटकार, देखें वीडियो

■ वाहनों की चेकिंग कर रहे थे पुलिस कप्तान

■ थाना प्रभारी ने नहीं बांध रखी थी सीट बेल्ट

प्रमोद मिश्रा

दुर्ग, 18 सितंबर 2022

कई दफा ऐसी तस्वीरें सामने आती है जब नियम बनाने वाले ही नियम को तोड़ते नजर आते हैं । कुछ ऐसी ही तस्वीर सामने आई है दुर्ग जिले से । दरअसल, दुर्ग जिले के पुलिस कप्तान डॉ. अभिषेक पल्लव कल रात सड़क में वाहनों की चेकिंग करने खुद पहुँचे हुए थे । इसी दरम्यान बलरामपुर जिले में पदस्थ थाना प्रभारी सुरेंद्र उइके की कार पहुँच गई । जब एसपी ने कार का सीसा खुलवाया, तो देखा कि कार चालक सुरेंद्र उइके ने कार चलाते वक्त सीट बेल्ट नहीं लगाया था । उतने में पुलिस कप्तान ने थाना प्रभारी को फटकार लगा दी । वीडियो में देखा जा सकता है कि पुलिस कप्तान डॉ. अभिषेक पल्लव ने सीट बेल्ट नहीं बांधने पर थाना प्रभारी को फटकार लगाई, उसके बाद थाना प्रभारी ने सीट बेल्ट बांधा ।

देखें वीडियो

 

Share
पढ़ें   रायपुर : सिविल जज परीक्षा 3 सितंबर को, जिले में बने 6 एग्जाम सेंटर, जानें कैसी रहेगी व्यवस्था

 

 

 

 

 

You Missed