8 Mar 2026, Sun
Breaking

VIDEO : सरकारी नौकरी वाले दूल्हे को देखते ही टूटा दुल्हन का दिल, लोग बोले : “पिता ने ढूंढा सरकारी नौकरी वाला दामाद”

एंटरटेनमेंट डेस्क

सोशल मीडिया वीडियो, 20 सितंबर 2022

ज्यादातर मां-बाप अपने बच्चों के लिए उनके मेल का साथी ढूंढते हैं। अगर लड़की सुंदर है तो ज्यादातर मां-बाप उसके लिए दूल्हा भी उसकी ही जोड़ का ढूंढते हैं। हालांकि, कुछ लोग ऐसे होते हैं जो सरकारी नौकरी को प्राथमिकता देते हैं। इन दिनों एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। इस वीडियो को देखकर आप हैरान रह जाएंगे। वीडियो में देखकर पता चलता है कि दुल्हन जब स्टेज पर पहली बार अपने दूल्हे को देखती है तो उसका दिल टूट जाता है।

दूल्हे को देखकर सूख जाता है दुल्हन का मुंह

वीडियो में देखा जा सकता है कि बैंक्वेट हॉल में बारात आ चुकी है। दूल्हा अपने दोस्तों के साथ दुल्हन का इंतजार कर रहा होता है। इस बीच दुल्हन सज-धजकर अपनी सहेलियों के साथ स्टेज की तरफ आती है। वीडियो देखकर पता चलता है कि यह अरेंज मैरिज है और दुल्हन आज से पहले कभी अपने दूल्हे से नहीं मिली है। जैसे ही वह दूल्हे को देखती है, उसका मुंह सूख जाता है। वीडियो में देखा जा सकता है कि दूल्हा और दुल्हन की जोड़ी काफी बेमेल है। देखें वीडियो-

https://www.instagram.com/reel/CfTvQmYAhTx/?igshid=ZjE0ZGRhNjQ=

सरकारी नौकरी का कमाल!

वीडियो को इंस्टाग्राम पर funtaap नाम के अकाउंट द्वारा अपलोड किया गया है। इसके साथ वीडियो के कैप्शन में लिखा है, ‘सरकारी जॉब और दुख, दर्द, पीड़ा।’ लोग वीडियो देखकर कह रहे हैं कि लड़की के पिता ने सरकारी नौकरी देखकर अपनी बेटी की जिस लड़के से शादी करवाई है, वह बिल्कुल भी लड़के से मेल नहीं खाता है। दूल्हा-दुल्हन की इस जोड़ी को देखकर लोग भी हैरान हैं। आप देख सकते हैं कि दुल्हन जैसे ही नजर उठाकर अपने दूल्हे को देखती है, मानो बेचारी सूख जाती है। वहीं खूबसूरत दुल्हन पाकर दूल्हा काफी खुश हो जाता है।

Share
पढ़ें   पूरी भाजपा ने एकजुट होकर छत्तीसगढ़ में कांग्रेस का सफाया कर दिया - विष्णु देव साय

 

 

 

 

 

You Missed