6 Apr 2025, Sun 7:10:39 AM
Breaking

CM भूपेश बघेल ने दी अग्रसेन जयंती और नवरात्र की शुभकामनाएं, मां दुर्गा से सबके जीवन में सुख, समृद्धि और खुशहाली की प्रार्थना की

प्रमोद मिश्रा

रायपुर, 25 सितम्बर 2022

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने प्रदेशवासियों विशेषकर अग्रवाल समाज के लागों को महाराजा अग्रसेन जयंती की बधाई और शुभकामनाएं दी हैं। अपने शुभकामना संदेश में भूपेश बघेल ने कहा है कि समाजवाद के प्रवर्तक महाराजा अग्रसेन ने हमें सामाजिक समानता और अहिंसा का संदेश दिया। लोकतांत्रिक शासन व्यवस्था और आर्थिक समरूपता उनके आदर्श मूल्य रहे। मुख्यमंत्री ने कहा कि समाज को समृद्ध और सशक्त बनाने और प्रेम और सदभाव का वातावरण निर्माण के लिए महाराजा अग्रसेन द्वारा दिए गए विचार मूल्य प्रेरणादायी हैं।

 

मुख्यमंत्री श्री बघेल ने प्रदेशवासियों को नवरात्रि की दी शुभकामनाएं

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने प्रदेशवासियों को शक्ति उपासना के पर्व नवरात्रि की बधाई और शुभकामनाएं दी हैं। इस अवसर पर उन्होंने देवी दुर्गा से सबके जीवन में सुख, समृद्धि और खुशहाली की प्रार्थना की है। नवरात्रि की पूर्व संध्या पर जारी अपने बधाई संदेश में श्री बघेल ने कहा है कि नवरात्रि में शक्ति स्वरूपा देवी दुर्गा के नौ अलग-अलग रूपों की 9 दिनों तक पूरी श्रद्धा और भक्ति-भाव के साथ की जाती है। देवी दुर्गा को शक्ति, नारी, मां, बुद्धि और लक्ष्मी का स्वरूप माना गया है। उन्होंने कहा कि नवरात्रि देवी की आराधना के साथ नारी शक्ति के सम्मान का पर्व है। इस दिशा में कदम बढ़ाते हुए छत्तीसगढ़ सरकार महिला सुरक्षा, खासकर बेटियों की सुरक्षा, उनके मान-सम्मान की रक्षा, उनकी सुविधा और उन्हें आवश्यक सेवा प्रदान करने के लिये एक अभिनव अभियान ’हमर बेटी-हमर मान’ प्रारंभ करने जा रही है। उन्होंने कहा कि महिलाओं के प्रति मान-सम्मान के भाव और उनके गौरव को बनाए रखने के साथ उनके विरूद्ध हिंसा के विरोध के संकल्प से ही सच्चे अर्थों में देवी पूजा सार्थक होगी।

Share
पढ़ें   आज से प्रारंभ होगा अखंड रामनाम सप्ताह का आयोजन, हजारों की भीड़ में पँहुचते हैं श्रद्धालु, 77 वर्षों से लगातार हो रहा आयोजन

 

 

 

 

 

You Missed