10 Mar 2026, Tue
Breaking

कवर्धा जिले में आदिवासी बैगा की आत्महत्या में तथ्यों की जांच के लिए भाजपा ने बनाई कमेटी, 6 सदस्यों की टीम करेगी जांच

प्रमोद मिश्रा

रायपुर, 29 सितंबर 2022

भारतीय जनता पार्टी ने कवर्धा के कुकदुर गांव में बुधराम बैगा के संदिग्ध आत्महत्या वाले मामले में सरकार की जांच को अपर्याप्त मानते हुए तथ्य की वास्तविक जांच करने के लिए एक कमेटी का गठन किया है।
भाजपा प्रदेश कार्यालय मंत्री नरेंश गुप्ता ने बताया कि समिति में वरिष्ठ आदिवासी नेता नंदकुमार साय, भाजपा उपाध्यक्ष शिवरतन शर्मा, भाजपा प्रदेश महामंत्री विजय शर्मा, अनुसूचित जनजाति मोर्चा अध्यक्ष विकास मरकाम, कवर्धा जिला अध्यक्ष अनिल सिंह ठाकुर व विदेशी राम ध्रुव हैं। समिति संबंधित स्थानों पर जांच कर तथ्यों का अन्वेषण कर एक सप्ताह के अंदर प्रदेश अध्यक्ष अरुण साव जी को अपनी रिपोर्ट सौंप देगी।

Share
पढ़ें   नौकरी के बदले जमीन घोटाला: ED ने 10 घंटे में लालू यादव से पूछे 70 सवाल, अधिकारियों पर खूब गर्माए लालू

 

 

 

 

 

You Missed