13 Jun 2025, Fri 6:44:43 PM
Breaking

Big Breaking : ‘धमतरी के 58 गांवों में साहू लोगों का किया गया धर्मांतरण…राज्य में धर्मांतरण का बड़ा षड्यंत्र चल रहा है’… बोले BJP के वरिष्ठ नेता नंदकुमार साय

प्रदीप नामदेव, रायपुर, 30 सितंबर, 2022

 

 

छत्तीसगढ़ में भाजपा के वरिष्ठ नेता नंदकुमार साय ने धर्मांतरण के विषय पर प्रदेश की कांग्रेस सरकार पर निशाना साधा है।

 

 

 

अनुसूचित जनजाति आयोग के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष नंदकुमार साय ने कांग्रेस पर निशाना साधते हुए कहा कि प्रदेश में हो रहे धर्मांतरण के पीछे सरकार मौन क्यों है? सरकार का हाथ तो नहीं है, इसके पीछे?

 

 

 

उन्होंने कहा है कि यह बहुत बड़ा षड्यंत्र चल रहा है। सरकार को भी इसमें ध्यान देने की जरूरत है। लेकिन सरकार इस में ध्यान नहीं दे रही है।

 

 

उन्होंने बताया कि धमतरी के पास 58 गांव के साहू लोगों का धर्मांतरण करवाया गया। अनेक जगह में अलग-अलग लोगों का धर्मांतरण करवाया जा रहा। उन्होंने सवाल उठाया है कि सरकार मौन क्यों है? धर्म अंतरण के पीछे सरकार भी तो नहीं हैं!

 

उन्होंने कहा कि सरकार इस दिशा में आगे बढ़े और जो जो कर रहे हो वह आ रहे हैं उस पर कार्रवाई करें। अन्यथा अर्थ गलत निकलेगा।

 

 

 

 

 

Share
पढ़ें   अनंत चतुर्दशी कल : गणपति विसर्जन पर भद्रा का साया, यहां जानें बप्पा की विदाई का सही मुहूर्त...

 

 

 

 

 

You Missed