युवक कांग्रेस चुनाव का परिणाम : दोपहर एक बजे जारी होगा युवक कांग्रेस चुनाव का परिणाम, CG में नए प्रदेश अध्यक्ष के साथ मिलेंगे नए पदाधिकारी

Exclusive Latest छत्तीसगढ़ बड़ी ख़बर राजनीति रायपुर

प्रमोद मिश्रा

रायपुर, 01 अक्टूबर 2022

छत्तीसगढ़ युवा कांग्रेस चुनाव 2022 के प्रदेशाध्यक्ष सहित विभिन्न पदों के लिए युवा कांग्रेस में हुए ऑनलाइन वोटिंग में फर्जीवाडे की शिकायतों के बाद रोके गए युवा कांग्रेस का चुनाव परिणाम के इंतजार अब खत्म होने की कगार पर पहुंच चुका है। ऑनलाइन हुए चुनाव में जिलाध्यक्षों, ब्लॉक अध्यक्ष, विधानसभा क्षेत्र अध्यक्षों और प्रदेश कार्यकारिणी के चुनाव परिणाम के लंबे इंतजार के बाद 1 अक्टूबर को सभी परिणाम जारी होने की पूर्ण संभावना जताई जा रही है।

 

 

होंगे चुनाव परिणाम घोषित

सुबोध हरितवाल ने बताया कि स्कूटनी की प्रक्रिया पूर्ण हो चुकी है। जिसमें टोटल सदस्यता जारी की जाएगी, उसके अनुसार यूथ कांग्रेस चुनाव के परिणाम घोषित किए जाएंगे। इसमें विधानसभा अध्यक्ष, जिला अध्यक्ष, जिले की कार्यकारिणी, प्रदेश की कार्यकारिणी घोषित होगी। प्रदेश अध्यक्ष के लिए तीन नामों का पैनल होगा, पैनल में जो सबसे ज्यादा वोट पाएंगे उन्हें ही बुलाकर एक साक्षात्कार के माध्यम से प्रदेश अध्यक्ष की घोषणा की जाएगी।

देश में सबसे ज्यादा छत्तीसगढ़ में बने थे सदस्य

देश में सबसे ज्यादा युकां के छत्तीसगढ़ में सदस्य बने थे। छत्तीसगढ़ युकां ने सदस्यता के मामले में महाराष्ट्र जैसे बड़ी आबादी वाले राज्य को भी पीछे छोड़ दिया था। एक जिला ऐसा भी है, जिसमें 1 लाख 22 हजार सदस्य बने थे। जिनमें से 84 हजार रिजेक्ट हो गए।

 

Share
पढ़ें   जगदलपुर में ट्रेन हादसा : 30 लोगों की टीम ने रातभर काम कर 21 घंटे में ट्रैक को किया क्लियर, दो लोडेड एचआर कॉइल वैगन भी पटरी से उतरे