8 Mar 2026, Sun
Breaking

CG BREAKING : CM ने पूर्व CM को फ़ोन कर जाना हालचाल, पूर्व CM डॉ रमन सिंह की दिल्ली के अस्पताल में हुई है सर्जरी

प्रमोद मिश्रा

रायपुर, 04 अक्टूबर 2022

छत्तीसगढ़ के पूर्व मुख्यमंत्री डॉ.रमन सिंह से वर्तमान सीएम भूपेश बघेल ने फ़ोन पर बातचीत की है। दरअसल, गुरुग्राम के एक अस्पताल में डॉक्टर रमन सिंह का इलाज चल रहा है। रमन सिंह को अस्पताल में एडमिट कराया गया है। उनकी सर्जरी भी हुई है । इसी संबंध में मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने डॉ. रमन सिंह को कॉल किया था।

जानकारी के मुताबिक, पूर्व मुख्यमंत्री डॉ रमन सिंह का मेदांता अस्पताल में इलाज चल रहा है। पैर की नाखून की सर्जरी के लिए वो 3 दिन पहले ही दिल्ली गए थे। डॉ. रमन सिंह को लंबे समय से दर्द की शिकायत थी। डॉक्टर्स ने इसी वजह से सर्जरी की सलाह डॉक्टर रमन सिंह को दी थी।

सोमवार की शाम मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने फोन कॉल के जरिए डॉ रमन सिंह का हालचाल लिया । उन्होंने रमन सिंह को कॉल करके पूछा तबीयत कैसी है, डॉक्टर साहब… दूसरी तरफ से डॉक्टर रमन सिंह ने हाल चाल ठीक होने की जानकारी दी। इसके बाद सोशल मीडिया पर मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने लिखा कि मैं उनके शीघ्र स्वास्थ्य की कामना करता हूं।

 

Share
पढ़ें   व्यापारियों के हितों को ध्यान में रखते प्रदेश उपाध्यक्ष ने की बलौदाबाजार जिलाधीश से चर्चा, जिलाधीश बोले : भारत सरकार के गृह मंत्रालय और राज्य शासन के निर्देशों का होगा पालन, व्यापारी संघटनो से बात भी हुई

 

 

 

 

 

You Missed