13 Mar 2026, Fri
Breaking

शासकीय अस्पतालों में हो पर्याप्त शव वाहन : CM भूपेश बघेल ने सभी जिला कलेक्टरों को दिए निर्देश, शासकीय अस्पतालों से मृतक के शवों को ससम्मान उनके घर तक पहुंचाने वाहनों की पर्याप्त व्यवस्था करने के निर्देश

प्रमोद मिश्रा

रायपुर, 8 अक्टूबर 2022

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने शासकीय अस्पतालों में उपचार के दौरान मृतक के शव को ससम्मान उनके घर तक ले जाने के लिए पर्याप्त शव वाहन की उपलब्धता सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं। इस संबंध में मुख्यमंत्री भूपेश बघेल द्वारा सभी जिला कलेक्टरों को निर्देश जारी किए गए हैं। जारी निर्देश में कहा गया है कि सभी जिला कलेक्टर, स्वास्थ्य विभाग एवं स्वयंसेवी संस्थाओं से समन्वय कर पर्याप्त संख्या में शव वाहनों की व्यवस्था करें ताकि मृतक एवं शोकाकुल परिजनों को ससम्मान उनके गंतव्य तक पहुंचाने की व्यवस्था हो सके। गौरतलब है कि अनेक शासकीय अस्पतालों में स्वयंसेवी संस्थाओं द्वारा शव वाहनों की व्यवस्था की गई है, लेकिन कई बार ऐसी खबरें सामने आती हैं कि शोकग्रस्त परिवार को समय पर मृतक के शव को घर ले जाने के लिए वाहन मुहैया नहीं हो पाते।

Share
पढ़ें   छत्तीसगढ़ केयर कनेक्ट में 3,119 करोड़ का निवेश प्रस्ताव : हेल्थ, वेलनेस और पर्यटन क्षेत्र में 7 हजार से अधिक रोजगार सृजित – CM विष्णु देव साय ने बताया, प्रदेश विकसित भारत में बनेगा प्रमुख निवेशक और मेडिकल हब

 

 

 

 

 

You Missed