8 Mar 2026, Sun

VIDEO : … जब CM ने गाया..’ये धमधा के राजा बाबू…’ गाना, तो IAS अफसरों ने जमकर बजाई तालियां, देखें CG के CM को गाते हुए

प्रमोद मिश्रा

रायपुर, 09 अक्टूबर 2022

छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल अपने छत्तीसगढ़िया अंदाज के कारण लोगों के दिलों पर राज करते हैं । मुख्यमंत्री की छत्तीसगढ़िया छवि कई दफा हमें देखने को मिल ही जाती है । चाहे भौरा चलाने की बात हो, बांटी खेलने की बात हो, गेड़ी चढ़ने का मौका हो या फिर गिल्ली डंडा में हाथ आजमाने का मौका हो । मुख्यमंत्री अपने ठेठ छत्तीसगढ़िया अंदाज में लोगों का दिल जीत ही लेते हैं । मुख्यमंत्री भूपेश बघेल का यही छत्तीसगढ़िया अंदाज देखने को मिला छत्तीसगढ़ आईएएस एसोसिएशन (Chhattisgarh IAS Association) की तरफ से आयोजित कार्यक्रम में, जिसमें सीएम भूपेश बघेल एक गायक के तौर पर गाते हुए दिखे ।

दरअसल, छत्तीसगढ़ IAS एसोसिएशन ने एक कार्यक्रम रखा था, जिसमें मुख्यमंत्री भूपेश बघेल को भी बुलाया गया था । कार्यक्रम में IAS अफसरों ने सीएम को गाने का निवेदन किया । मुख्यमंत्री ने भी IAS अधिकारियों की बात मानी और मंच पर गाना गाने आ गए ।

जब मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने मंच से ‘ये धमधा के राजा बाबू’ गीत को गाया, IAS अफसरों की ताली की गड़गड़ाहट से कार्यक्रम में समां बंध गया ।

देखें वीडियो

Share
पढ़ें   बलौदाबाजार: चुनाव से पहले जांच के दौरान स्कॉर्पियो से एक करोड़ 12 लाख कैश जप्त

 

 

 

 

 

You Missed