8 Mar 2026, Sun
Breaking

CM ने जताया दुःख : कबड्डी खेलते युवक की जान जाने पर CM ने जताया दुःख, CM ने परिवारजनों को स्वेच्छानुदान से 4 लाख रूपए की राशि देने की घोषणा

प्रमोद मिश्रा

रायपुर, 12 अक्टूबर 2022

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने रायगढ़ जिले के घरघोड़ा ब्लाक अंतर्गत ग्राम-भालुमार में कबड्डी खेल के दौरान गिरने से ठंडाराम मालाकार की आकस्मिक मृत्यु की घटना पर गहरा दुख प्रकट किया है। मुख्यमंत्री ने इस घटना को बेहद दुखद बताते हुए मृतक श्री ठंडाराम मालाकार के परिवारजनों के प्रति अपनी शोक संवेदना प्रकट की है। मुख्यमंत्री ने स्वेच्छानुदान मद से मृतक के परिवारजनों को 4 लाख रूपए की सहायता प्रदान करने की घोषणा करते हुए कहा है कि इसके अलावा मृतक खिलाड़ी के परिवारजनों को राज्य शासन से नियमानुसार सहायता राशि प्रदान की जाएगी।

Share
पढ़ें   Pendra: बाजार का शेड गिरने से मासूम की मौत, PM आवास में मिला था घर, बाबुओं पर परिवार का आरोप

 

 

 

 

 

You Missed