8 Mar 2026, Sun

मुलाकात : अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के नव निर्वाचित राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे से मिले राजस्व मंत्री जयसिंह अग्रवाल, प्रदेश की राजनीतिक विषयों पर हुई चर्चा

प्रमोद मिश्रा

रायपुर 30 अक्टूबर 2023

दिल्ली के अल्प प्रवास पर पहुंचे छत्तीसगढ़ प्रदेश के राजस्व एवं आपदा प्रबंधन मंत्री जयसिंह अग्रवाल ने अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के नव निर्वाचित राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे से सौजन्य मुलाकात किया। इस सौजन्य मुलाकात के दौरान प्रदेश के राजस्व मंत्री जयसिंह अग्रवाल और राष्ट्रीय अध्यक्ष खड़गे के बीच औपचारिक बातचीत के अलावा छत्तीसगढ़ की वर्तमान राजनैतिक परिस्थितियों पर विस्तार से चर्चा हुईं।

गौरतलब है कि छत्तीसगढ़ शासन के राजस्व मंत्री जयसिंह अग्रवाल को गुजरात विधानसभा चुनाव 2022 हेतु गांधीनगर लोकसभा क्षेत्र अन्तर्गत 07 विधानसभा क्षेत्रों के लिए आब्जर्वर बनाया गया है और समय-समय पर जयसिंह अग्रवाल स्थिति का जायजा लेने वहां के स्थानीय जन प्रतिनिधियों से मुलाकात कर वर्तमान हालात के मद्देनजर क्षेत्र में बेहतर कार्य करने के लिए कार्यकर्ताओं की बैठक लेकर आवश्यक मार्गदर्शन देते रहते हैं। गुजरात में होने वाले विधानसभा चुनावों के मद्देनजर ताजातरीन हालात की जानकारी मल्लिकार्जुन खड़गे ने लिया अपने अनुभव के आधार पर राजस्व मंत्री को अनेक महत्वपूर्ण सुझाव भी दिए।

Share
पढ़ें   पत्रकारिता क्षेत्र के विद्यार्थियों के लिए अच्छी खबर : कुशाभाऊ ठाकरे पत्रकारिता विश्वविद्यालय का बस्तर और सरगुजा में अध्ययन केंद्र खोलने पर बनी सहमति, विश्वविद्यालय के विजन डॉक्यूमेंट का उच्च शिक्षा मंत्री बृजमोहन अग्रवाल ने किया लोकार्पण

 

 

 

 

 

You Missed