11 Mar 2026, Wed
Breaking

CG में BJP की रैली : बिलासपुर में BJP की महतारी हुंकार रैली…बड़ी संख्या में रैली में शामिल होने पहुंचीं महिलाएं…जीएस मिश्रा बोले-‘कांग्रेस की सरकार ने विश्वासघात किया है…’

CG में BJP की रैली : बिलासपुर में BJP की महतारी हुंकार रैली…बड़ी संख्या में रैली में शामिल होने पहुंचीं महिलाएं…जीएस मिश्रा बोले-‘कांग्रेस की सरकार ने विश्वासघात किया है…’

 

 

शंकर अधिजा, बिलासपुर, 11 नवंबर, 2022

 

महिलाओं के विभिन्न मुद्दों को लेकर के आज भारतीय जनता पार्टी प्रदेश के न्यायधानी बिलासपुर शहर में महतारी हुंकार रैली का आयोजन करके राज्य सरकार के खिलाफ प्रदर्शन कर रही है।

 

 

 

इस प्रदर्शन में राज्य के भारतीय जनता पार्टी के सभी वरिष्ठ नेता मौजूद हैं। साथ ही केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी विशेष रूप से इस प्रदर्शन में सम्मिलित होने पहुंची हुई हैं।

 

 

 

इस दौरान बड़ी संख्या में भारतीय जनता पार्टी के नेता कांग्रेस सरकार के विरुद्ध कई तरह के आरोप लगा रहे हैं। पूर्व मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह ने प्रदेश में महिलाओं के विरुद्ध बढ़ते अपराध के मामलों को राज्य सरकार पर निशाना साधा है, वहीं भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश कार्यसमिति सदस्य गणेश शंकर मिश्रा ने कहा है कि “लबरा भूपेश सरकार ने हाथ में गंगाजल लेकर महिलाओं से किये वादे को न निभाकर विश्वासघात किया है, इस वादाख़िलाफ़ी को मैं अधर्म से कम नहीं मानता”

 

जीएस मिश्रा ने कहा ‘महिलाएँ प्रताड़ित हैं, प्रभावित हैं, अपना आक्रोश व्यक्त करने आज वे स्वस्फूर्त पूरे प्रदेश से बिलासपुर आयी हैं”। इस दौरान पत्रकारों से चर्चा करते हुए जीएस मिश्रा ने कहा कि मोदीजी से प्रभावित होकर भाजपा जॉइन करने के बाद, लोगों के आक्रोश को स्वर देने का काम कर रहा हूँ।

 

 

आपको बता दें प्रदेशभर से भाजपा नेता बिलासपुर पहुंचकर आज राज्य सरकार के विरुद्ध महतारी हुंकार रैली के माध्यम से प्रदर्शन करते नजर आ रहे हैं।

पढ़ें   CG में तबादला ब्रेकिंग : 5 डिप्टी कलेक्टरों का हुआ तबादला, पुष्पेंद्र कुमार शर्मा भेजे गए रायपुर, देखें सूची

 

 

 

 

 

Share

 

 

 

 

 

You Missed