13 Mar 2026, Fri
Breaking

CG में कांग्रेस नेता की दिन दहाड़े गोली मारकर हत्या : न्यायधानी में बदमाशों ने कांग्रेस नेता को बीच सड़क गोली मारी, मौके पर पुलिस के आला अधिकारी

प्रमोद मिश्रा

बिलासपुर, 14 दिसंबर 2022

छत्तीसगढ़ के बिलासपुर जिले में कांग्रेस नेता की दिनदहाड़े गोली मारकर हत्या कर दी गई है। वो कार से कहीं जा रहे थे। उसी वक्त बदमाश पहुंचे और दिनदहाड़े उन्हें गोली से भून दिया। वारदात को अंजाम देकर बदमाश फरार हो गए हैं। मामला सकरी थाना क्षेत्र का है। पुलिस इस मामले में जांच कर रही है।

जानकारी के मुताबिक कांग्रेस के जिला महामंत्री संजीव त्रिपाठी बुधवार दोपहर को सकरी बाइपास की तरफ से कहीं जान रहे थे। इसी दौरान बदमाशों ने पहले उन्हें रोका। फिर उनके सिर पर गोलियां दाग दीं। घटना के वक्त आस-पास कुच लोग मौजूद थे। मगर वह कुछ कर पाते इसके पहले ही बदमाश मौके से भाग निकले।

आस-पास के लोगों ने ही पुलिस को इस घटना की सूचना दी थी। जिसके बाद एसएसपी पारुल माथुर समेत पुलिस के सीनियर अधिकारी मौके पर पहुंचे हुए हैं। कार की शीशें टूट चुके हैं। परिजनों को भी इस बारे में जानकारी दे दी गई है। कहा जा रहा है कि बदमाशों ने अपना चेहरा ढंक रखा था। जिसके चलते लोग उन्हें नहीं देख पाए हैं।

पुलिस ने मौके से गोलियों के टुकड़े बरामद किए हैं। फॉरेंसिक की टीम को भी बुलाया गया है। बताया जा रहा है कि यह पूरी वारदात जमीन विवाद को लेकर हुई है। मगर पुलिस ने इस बात की कोई जानकारी अभी नहीं दी है।

Share
पढ़ें   CM TODAY SCHEDULE : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय आज माँ दंतेश्वरी के दर्शन के साथ करेंगे ‘बस्तर पण्डुम 2026’ का शुभारंभ, शाम को नई दिल्ली के लिए होंगे रवाना, जानें पूरा कार्यक्रम...

 

 

 

 

 

You Missed