11 Mar 2026, Wed
Breaking

पठान फ़िल्म को लेकर CG में भी बवाल : शिवसेना ने भगवा रंग पहने दीपिका के ड्रेस पर जताई आपत्ति, सुनील कुकरेजा ने कहा – ‘भगवा जैसे पवित्र रंग का अपमान…नहीं सहेंगे..’

प्रमोद मिश्रा

रायपुर, 17 दिसंबर 2022

शाहरुख खान और दीपिका पादुकोण की आने वाली फिल्म पठान को लेकर पूरे देश में विरोध प्रदर्शन किया जा रहा है । अब छत्तीसगढ़ में भी इस फिल्म को लेकर बवाल मचना शुरू हो गया है। दरअसल, शिवसेना ने इस फिल्म का विरोध किया है और कहा है कि बेशर्म गाने के साथ फ़िल्म को रिलीज नहीं होने देंगे । आपको बता दे कि गुजरात में शाहरुख खान की अपकमिंग फिल्म पठान पर बैन लगाने की मांग की जा रही है। छत्तीसगढ़ में यहां शिवसेना ने इस फिल्म के गाने और दीपिका पादुकोण के पहने कपड़ों पर आपत्ति जताई है। चेतावनी भरे लहजे में शिवसेना छत्तीसगढ़ ने एक लेटर जारी किया है, बात न माने जाने पर खुद कार्रवाई करने की बात कही गई है।

जारी विज्ञप्ति

शिवसेना छत्तीसगढ़ संगठन के प्रदेश महासचिव सुनील कुकरेजा ने एक खत, फिल्म के मेकर्स, सिनेमा हॉल संचालकों और मल्टीप्लेक्स मैनेजमेंट वालों को भेजा है। सुनील ने कहा की हमें बेशर्म रंग गाने पर आपत्ति है, इसमें अश्लीलता फैलाई जा रही है। इस गाने को हटाकर ही हम ये फिल्म रिलीज होने देंगे। अगर ऐसा नहीं किया जाता तो यहां ये फिल्म लगने नहीं दी जाएगी हम इसकी अपील भी कर रहे हैं।

शिवसेना नेता सुनील ने कहा- इन दिनों अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता के नाम पर विभिन्न माध्यमों से हिन्दू धर्म और संस्कृति को निशाना बनाया जा रहा है । क्योंकि इस विश्व में हिन्दू ही सबसे ज्यादा सहिष्णु हैं किन्तु अब यह सब बर्दाश्त के बाहर होता जा रहा है। दीपिका पादुकोण टुकड़े-टुकड़े गैंग की स्लीपर सेल है। शाहरुख खान तो ड्रग पेडलर भी हैं। अब अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता के नाम पर देश / धर्म / संस्कृति का उपहास या अपमान कतई सहन नहीं किया जावेगा।

पढ़ें   वसुधैव कुटुंबकम का भाव लेकर चलें, समाज का प्रत्येक व्यक्ति परिवार के समान है - अरुण साव

आपको बताते चलें कि इस फिल्म को लेकर मध्यप्रदेश में भी गृह मंत्री नरोत्तम मिश्रा ने आपत्ति दर्ज कराई थी । गृह मंत्री नरोत्तम मिश्रा ने कहा था कि फिल्म के एक गाने में जिस प्रकार से दीपिका पादुकोण भगवा रंग के वस्त्र में नजर आ रही है उससे कहीं ना कहीं हिंदू धर्म का अपमान हो रहा है ।

 

Share

 

 

 

 

 

You Missed