मीडिया 24 नेशनल डेस्क, 23 दिसंबर, 2022

अब से कुछ देर पहले सिक्किम में बड़ा सड़क हादसा हो गया है। यहां शुक्रवार को एक बस गहरी खाई में गिर गई है, जिससे 16 आर्मी के जवानों की मौत हो गई है। घटनास्थल पर भीड़ जुट गई है। मौके पर राहत और बचाव कार्य शुरू कर दिया गया है।
16 Army personnel martyred at Zeema village, Lachen, North Sikkim
Om Shanti 😢 pic.twitter.com/uhmJMX3fAY
— Yogesh Mishra 🇮🇳 (@YogeshMishraK) December 23, 2022
ये हादसा उत्तरी सिक्किम के लाचेन से 15 किमी दूर जेमा इलाके में हुआ।
जानकारी के मुताबिक, सेना के तीन वाहन सुबह जवानों को लेकर जा रहे थे। ये काफिला चटन से थंगू की ओर जा रहा था। जेमा के रास्ते में एक वाहन का चालक अचानक मोड़ पर खड़ी ढलान की वजह से संतुलन खो बैठा और वाहन नीचे खाई में जा गिरा।
सूचना मिलने पर स्थानीय पुलिस अफसर पहुंचे और बचाव अभियान शुरू किया गया। बताते हैं कि 4 घायल जवानों को रेस्क्यू कर निकाला गया। जबकि तीन जूनियर कमीशंड अधिकारियों और 13 सैनिकों ने दुर्घटना में लगी चोटों के कारण दम तोड़ दिया।





