12 Mar 2026, Thu
Breaking

मुख्यमंत्री से छत्तीसगढ़ चेंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्रीज के प्रतिनिधिमंडल ने की सौजन्य मुलाकात, वार्षिक सम्मेलन में आने का दिया न्योता

प्रमोद मिश्रा

रायपुर 24 दिसंबर 2024

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल से आज शाम यहां उनके निवास कार्यालय में छत्तीसगढ़ चेंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्रीज, रायपुर के प्रतिनिधिमंडल ने सौजन्य मुलाकात कर उन्हें 63 वार्षिक सम्मेलन में बतौर मुख्य अतिथि शामिल होने के लिए आमंत्रित किया और विभिन्न मुद्दों पर ज्ञापन सौंपा।

छत्तीसगढ़ के अध्यक्ष श्री अमर परवानी ने बताया कि राजधानी रायपुर के दीनदयाल उपाध्याय ऑडिटोरियम में 10 जनवरी 2023 को 63 वार्षिक सम्मेलन का आयोजन किया जा रहा है। इस मौके पर छत्तीसगढ़ चेम्बर ऑफ कार्यकारी अध्यक्ष मनमोहन अग्रवाल, राजेंद्र जग्गी एवं राम मंध्यान, कोषाध्यक्ष उत्तम गोलछा, उरला इंडस्ट्रीज एसोसिएशन के अध्यक्ष अश्वनी गर्ग, फाडा के अध्यक्ष मनीष राज सिंघानिया सहित अन्य पदाधिकारी उपस्थित थे।

Share
पढ़ें   स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल के विभागों के लिए 6206 करोड़ रुपये से अधिक की अनुदान मांगे पारित

 

 

 

 

 

You Missed