10 Mar 2026, Tue
Breaking

कलेक्टर ने की विभिन्न विभागों के कार्याे की समीक्षा,समय सीमा के भीतर कार्य करने के दिए निर्देश, JJM योजना के कार्यों में धीमी गति से कलेक्टर ने जतायी नाराजगी

प्रमोद मिश्रा

बलौदाबाजार,10 जनवरी 2023

कलेक्टर रजत बंसल ने सँयुक्त जिला कार्यालय के सभागार में समय सीमा के तहत विभागीय कार्याे की काम काज की समीक्षा किए। जिसमें उन्होनें मुख्यमंत्री के घोषणाओं के क्रियान्वयन से संबंधित जानकारीयों की विस्तृत समीक्षा करते हुए सर्वाेच्च प्राथमिकता से पूर्ण करने के निर्देश संबंधित अधिकारियों को दिए है। उन्होनें राजीव गांधी युवा मितान क्लब के माध्यम से सामाजिक गतिविधियों को बढ़ाने कहा है। जिसके तहत क्लब के माध्यम से पैरादान,स्वच्छता, तालाबों की सफाई,आम नागरिकों को योजनाओं की जानकारी देने जैसे गतिविधियों का आयोजन कराने के निर्देश सभी एसडीएम,सीईओ को दिए है। उक्त बैठक में विभागवार लंबित आवेदनों के बारे में भी जानकारी ली। उन्होंने सभी विभागों के प्रमुखों से कहा कि आप सभी आवेदन जो आम जनता के द्वारा मुख्यमंत्री जन चौपाल,कलेक्टर शिकायत शाखा,सीपी ग्राम्स,जन शिकायत पीजीएन एवं लोक सेवा गारंटी आदि के माध्यम से प्राप्त हुए हैं। उनका निराकरण कर जिला कार्यालय को शीघ्र सूचित करें। सभी आवेदनों का निराकरण निर्धारित समय सीमा के भीतर ही हो जाना चाहिए साथ ही इस दौरान उन्होंने जिले में चल रहे जल जीवन मिशन के कार्यों में धीमी प्रगति पर कलेक्टर ने गहरी नाराजगी जतायी। इसके साथ ही राज्य सरकार की सर्वाेच्च प्राथमिकता वाले कार्यक्रमों एवं योजनाओं पर विशेष ध्यान देने कहा हैं। उन्होंने आज विशेषकर धान खरीदी एवं वन अधिकार अधिनियम के क्रियान्वयन से संबंधित जानकारीयों की विस्तृत समीक्षा की है। उन्होंने कहा की धान खरीदी में किसी भी किसान को कोई भी समस्या नही होनी चाहिए। इस बात का विशेष ख्याल रखनें एवं कसडोल तहसील के अंतर्गत विभिन्न गांवों में वन अधिकार अधिनियम के क्रियान्वयन के संबंध में एसडीएम कसडोल,डीएफओ एवं सहायक आयुक्त को लंबित आवेदनो पर शीघ्र निराकरण करने के निर्देश दिए है। साथ ही श्री धन्वंतरी मेडिकल स्टोर,मुख्यमंत्री शहरी स्लम स्वास्थ्य योजना,राजीव युवा मितान क्लब, सी-मार्ट एवं अन्य निर्माण कार्याे की जानकारी, स्वामी आत्मानंद इंग्लिश मीडियम स्कूल निर्माण की प्रगति, गौधन न्याय योजना,गौ मूत्र, सीएसआर,वर्मी कंपोस्ट उत्पादन एवं विक्रय,ऑनलाइन पोर्टल में दर्ज की जाने वाली जानकारी सहित जल जीवन मिशन के अंतर्गत स्कूलों एवं आंगनबाड़ी केंद्रों में रनिंग जल कनेक्शन स्थिति की समीक्षा की गई। बैठक के दौरान अपर कलेक्टर राजेन्द्र गुप्ता,जिला पंचायत सीईओ गोपाल वर्मा सहित सभी सँयुक्त कलेक्टर, डिप्टी कलेक्टर समस्त विभागों के जिला प्रमुख,सभी सीएमओ एवं जनपद सीईओ उपस्थित रहें।

पढ़ें   IPS PROMOTION BREAKING : राज्य पुलिस सेवा के सात अधिकारी बने IPS अफसर, देखें लिस्ट

 

Share

 

 

 

 

 

You Missed