प्रमोद मिश्रा
रायपुर, 27 अगस्त 2025

छत्तीसगढ़ राज्य पुलिस सेवा के सात अधिकारी पदोन्नत होकर भारतीय पुलिस सेवा के अधिकारी हो गए हैं। इसके लिए दिल्ली में 6 अगस्त को डीपीसी हुई थी। इसमें सात अधिकारियों को आईपीएस अवार्ड के लिए हरी झंडी मिली थी। इसके बाद केंद्र सरकार ने अधिसूचना जारी कर दी है। आईपीएस बनने वालों में पंकज चंद्रा, भावना पाण्डेय, विमल कुमार बैस, हरीश राठौर, वेदव्रत सिरमौर, राजश्री मिश्रा और श्वेता सिन्हा।

इन सभी अधिकारियों की मध्यप्रदेश के समय भर्ती हुई थी। छत्तीसगढ़ बनने से पहले इन सभी अधिकारियों का एमपी पीएससी में डीएसपी में चयन हुआ था। लंबे समय से ये सभी अधिकारी प्रमोशन की बाट जोह रहे थे। इनसे काफी जूनियर रहे राज्य प्रशासनिक सेवा के अधिकारी कई साल पहले आईएएस बन गए हैं मगर ये सातों अधिकारी आईपीएस नहीं बन पाए थे। स्टेट सर्विस के लिए सात पद खाली थे। आखिरकार, गृह विभाग ने इन सभी अधिकारियों की डीपीसी कराई। 6 अगस्त को दिल्ली में हुई डीपीसी में चीफ सिकरेट्री अमिताभ जैन और एसीएस होम मनोज पिंगुआ शामिल हुए थे।





