10 Jun 2025, Tue 7:29:37 AM
Breaking

BJYM का सरकार के खिलाफ हल्ला बोल : भाजयुमो की प्रदेश पदाधिकारियों की बैठक में बनी रणनीति, 21 जनवरी तक हो जाएगी भाजयुमो की पूरी टीम की घोषणा

प्रमोद मिश्रा

रायपुर, 11 जनवरी 2022

छत्तीसगढ़ में भारतीय जनता पार्टी अब पूरी तरीके से चुनावी मोड में आते हुए दिखाई दे रही है । आज भारतीय जनता युवा मोर्चा नवीन कार्यकारिणी की प्रथम प्रदेश पदाधिकारी बैठक कुशाभाऊ ठाकरे परिसर भाजपा कार्यालय में संपन्न हुई। जिसमे कांग्रेस सरकार पर विफलताओं का आरोप लगाते आंदोलन करने के लिए विभिन्न विषयों को लेकर विस्तार से चर्चा हुआ ।

बैठक में मुख्य रूप से भाजपा प्रदेश प्रभारी ओम माथुर, प्रदेश अध्यक्ष अरूण साव, छ: ग युवा मोर्चा प्रदेश प्रभारी आलोक डंगस, युवा मोर्चा प्रदेश प्रभारी विजय शर्मा, भाजयुमो प्रदेश अध्यक्ष रवि भगत बैठक उपस्तिथि थे।

युवा मोर्चा की बैठक को संबोधित करते हुए भाजपा प्रदेश प्रभारी ओम माथुर ने युवा मोर्चा को 4 मूलमंत्र देते हुए कहा कि लोक संपर्क, लोक संग्रह, लोक संस्कार व लोक नियोजन का कार्य करना है। मतलब आम जनता से मिलकर उनके समस्याओं को सुनकर उनको साथ लेकर, उनके हित के लिए संघर्ष करना है।

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष अरुण साव ने कहा कि युवा मोर्चा भाजपा का वह शक्ति दंड है जिस की ताकत से हम इस झूठी सरकार को उखाड़ फेकेंगे। उन्होंने कहा हमें युवाओं के विषयो को लेकर, गांव – गांव जाकर जमीनी स्तर तक जाना है और जनता में विश्वास जगाना है कि जल्द ही उन्हें इस फरेबी सरकार से छुटकारा मिल जाएगा। उन्होंने कहा कि राजनीति केवल शक्ति अर्जन का माध्यम नहीं अपितु संस्कार वर्धन का माध्यम होना चाहिए उन्होंने प्रदेश युवा मोर्चा को बधाई देते हुए कहा कि प्रदेश युवा मोर्चा की टीम से पूरी भाजपा को बहुत अपेक्षा है।

पढ़ें   India vs NZ T20 Wcup 2021 : आज होगा 'करो या मरो' का मुकाबला...इस वजह से टॉस को माना जा रहा है खास.. जानिए दोनों टीम में कौन - कौन से खिलाड़ी हैं शामिल

भारतीय जनता युवा मोर्चा ने पूरे प्रदेश में हर जिले में 12 जनवरी 2023 स्वामी विवेकानंद जयंती की उत्साह के साथ मानने का निर्णय लिया व विस्तार रूप से कार्यक्रम की चर्चा हुई है ।

भारतीय जनता युवा मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष रवि भगत के आह्वान पर सभी जिले में मैराथन दौड़ का आयोजन किया जाएगा है। इस दौड़ में सम्पूर्ण प्रदेश के लोग हिस्सा लेंगे और लोगों को नशे से दूर, स्वस्थ शरीर, समृद्ध छत्तीसगढ़ की ओर बढ़ने के लिए प्रेरित करेंगे। भाजयुमो द्वारा 12 जनवरी 2023 के मैराथन दौड़ के लिए तैयारी जोर शोर से तैयारी चल रही है और सभी युवा इस दौड़ के लिए उत्साहित है। रायपुर में 12 जनवरी को मैराथन का आयोजन सुबह 7:00 बजे से स्वामी विवेकानंद आश्रम से पंडित दीनदयाल उपाध्याय ऑडिटोरियम तक रहेगा ।

Share

 

 

 

 

 

You Missed