7 Mar 2026, Sat

सुभाष चंद्र बोस की जयंती : भाजयुमो ने नगर में निकाली परिवर्तन सायकल रैली, सुभाष चंद्र बोस की जयंती पर ‘चलो हमारे, साथ चलो’ कार्यक्रम आयोजित

प्रमोद मिश्रा

कसडोल, 23 जनवरी 2023

प्रदेश भाजपा युवा मोर्चा के शीर्ष नेतृत्व के आव्हान पर सुभाष चंद्र बोस की जयंती शौर्य दिवस पर “चलो हमारे, साथ चलो’ कार्यक्रम अन्तर्गत परिवर्तन सायकल रैली का आयोजन किया गया। भाजयुमो कसडोल मंडल के कार्यकर्ताओं ने रैली के माध्यम से प्रदेश के वर्तमान भ्रष्ट कांग्रेस सरकार को बदलने के लिए नगर के प्रमुख चौक चौराहों पर प्रदेश सरकार के भ्रष्टाचार और नाकामी पर नारेबाजी किया। उक्त कार्यक्रम का आयोजन जिला अध्यक्ष सुनील यदु के निर्देश में भाजयुमो मंडल अध्यक्ष नागेश साहू के नेतृत्व में संपन्न हुआ। जिसमें प्रमुख रूप से कृष्ण कुमार पटेल अध्यक्ष भाजपा मंडल कसडोल, सत्यनारायण पटेल जिला सहकोषध्यक्ष किसान मोर्चा, भरतदास मानिकपुरी सरपंच छरछेद, गणेश शंकर साहू भाजयुमो जिला सहकोषाध्यक्ष, ओमप्रकाश निराला अनुसूचित जाति मोर्चा अध्यक्ष, हितेश रात्रे भाजयुमो जिला मीडिया सह प्रभारी, तेजनाथ पटेल भाजयुमो मंडल उपाध्यक्ष, ललित श्रीवास भाजयुमो मंडल उपाध्यक्ष, सुंदर साहू भाजयुमो सोसल मीडिया प्रभारी, शनि यादव भाजयुमो कार्यालय प्रभारी, रामा धीवर भाजयुमो सह कोषाध्यक्ष, चंद्र राम साहू, अर्जुन ठाकुर भाजयुमो कार्यकर्ता, सूर्या साहू, कृष्णा साहू, ओम घृतलहरे, कमल श्रीवास, महेंद पटेल सहित भाजयुमो के प्रमुख कार्यकर्तागण उपस्थित रहे।

Share
पढ़ें   Chhattisgarh Election 2023: वोटिंग के बीच धमतरी में CRPF की टीम पर नक्सली हमला

 

 

 

 

 

You Missed