8 Mar 2026, Sun

मुख्यमंत्री के काफिले में नये टोयोटा फॉर्च्यूनर वाहन किए गए शामिल, CM भूपेश बघेल ने नए वाहनों की मंत्रोच्चार और विधि-विधान के साथ पूजा-अर्चना की

प्रमोद मिश्रा

रायपुर, 03 फरवरी 2023

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के काफिले में अत्याधुनिक सुरक्षा मानकों से लैस काले रंग के नए टोयोटा फॉर्च्यूनर वाहन शामिल किए गए हैं। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने आज सवेरे यहां अपने निवास परिसर में अपने काफिले में शामिल हो रहे इन नए वाहनों की मंत्रोच्चार और विधि-विधान के साथ पूजा-अर्चना की। मुख्यमंत्री इसके बाद नए वाहनों के काफिले में पुलिस लाइन रायपुर हेलीपेड के लिए रवाना हुए। जहां से वे हेलीकॉप्टर द्वारा कांकेर जिले के भानुप्रतापपुर में आयोजित होने वाले कार्यक्रम के लिए रवाना हुए।

गौरतलब है कि मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के काफिले की पुरानी गाड़ियां करीब पांच साल चल चुकी हैं। सुरक्षा कारणों से इन गाड़ियों को बदला गया है। पुरानी गाड़ियां एक लाख 30 हजार किलोमीटर से ज्यादा चल चुकी हैं।

Share
पढ़ें   महिला एवं बाल विकास एवं समाज कल्याण  : महतारी वंदन योजना के लिए 3000 करोड़ रूपए का प्रावधान; एक हजार कन्या शालाओं तथा महाविद्यालयों में सेनेटरी नेपकिन वेंडिंग मशीन के लिए 13 करोड़ रूपए स्वीकृत

 

 

 

 

 

You Missed