12 Mar 2026, Thu
Breaking

मंत्री टी एस सिंहदेव की गाड़ी हुई दुर्घटना का शिकार : डिवाइडर से टकराने के बाद टायर फटा, किसी प्रकार की जनहानि नहीं

प्रमोद मिश्रा

रायपुर/बिलासपुर, 03 फरवरी 2022

छत्तीसगढ़ के स्वास्थ्य मंत्री की गाड़ी दुर्घटना का शिकार हो गई । इस दुर्घटना में किसी के भी हताहत होने की खबर नहीं है । दरअसल, यह हादसा उस वक्त हुआ जब स्वास्थ्य मंत्री अकलतरा में एक कार्यक्रम में शामिल होकर अंबिकापुर रवाना हो रहे थे। उसी दौरान नांदघाट के पास उनकी गाड़ी दुर्घटनाग्रस्त हो गई।

जानकारी के मुताबिकसी एक स्कूटी को बचाने के चक्कर में मंत्री की गाड़ी डिवाइडर से टकरा गई। डिवाइडर से टकराने के बाद मंत्री की गाड़ी के आगे का दोनों टायर ब्लास्ट हो गया। हालांकि इस घटना में टीएस सिंहदेव बाल-बाल बच गए। हादसे में किसी के भी हताहत होने की कोई खबर नहीं आई है। गाड़ी के दुर्घटनाग्रस्त होने के बाद मंत्री टीएसी सिंहदेव दूसरी गाड़ी से अंबिकापुर के लिए रवाना हो गए हैं।

Share
पढ़ें   राष्ट्रीय आदिवासी नृत्य महोत्सव : त्रिपुरा के संस्कृति मंत्री को राष्ट्रीय आदिवासी नृत्य महोत्सव एवं राज्योत्सव में शामिल होने के लिए संसदीय सचिव कुंवर सिंह निषाद ने दिया आमंत्रण

 

 

 

 

 

You Missed