8 Mar 2026, Sun
Breaking

भाजपा जिला कार्यसमिति का बैठक संपन्न, मगरलोड के सद्भावना भवन में आगामी रणनीति को लेकर हुई चर्चा

धनेश्वर बंटी सिन्हा

धमतरी, 04 फरवरी 2023

भारतीय जनता पार्टी छत्तीसगढ़ प्रदेश के निर्देशानुसार जिला कार्यसमिति का बैठक स्थानीय सद्भावना भवन मगरलोड में शुक्रवार को आयोजित किया गया था। सबसे पहले भारतमाता, पंडित दीनदयाल उपाध्याय, डांक्टर श्यामा प्रसाद मुखर्जी के तैल चित्र पर माल्यार्पण करने के बाद उपस्थित अतिथियों का फुलमाला से स्वागत पश्चात प्रदेश कार्यसमिति की बैठक मे प्रस्तावित प्रस्तावना का वाचन धमतरी विधायक रंजना साहू द्वारा किया गया। उपस्थिति कार्यकर्ताओं को किसान मोर्चा के राष्ट्रीय मंत्री पिंकी शिवराज शाह,धमतरी के पूर्व विधायक इंदर चोपड़ा, प्रदेश मंत्री रामू रोहरा, निरंजन सिन्हा,जिला अध्यक्ष ठाकुर शशिपवार ने कहा कि आगामी चुनाव हेतु सभी कार्यकर्ताओं को अभी से ठान लेना है कि प्रदेश के लबरा सरकार को उखाड़ फेंकने के लिए जनता के बीच में बुथ स्तर पर जनचौपाल लगाकर भूपेश सरकार की नाकामियों को बताना है ।

मुख्य वक्ता धमतरी जिला प्रभारी नीलू शर्मा ने सबसे पहले आगामी विधानसभा चुनाव को कैसे जितना है, कार्यकर्ताओ से सीधा संवाद करते हुए सुझाव आमंत्रित किया। तत्पश्चात नीलू शर्मा ने अपने उद्बोधन में कहा कि भारतीय जनता पार्टी कार्यकर्ताओ की पार्टी है और सभी कार्यकर्ताओं को पार्टी के सिद्धांत में रहकर कार्य करना है कोई कार्यकर्ता छोटा बड़ा नही होता। भारतीय जनता पार्टी विश्व की नंबर वन पार्टी है जिसका हम सदस्य है हम बहुत गौरवान्वित है। आगामी विधानसभा चुनाव हेतु प्रत्येक कार्यकर्ता को बुथ स्तर पर पार्टी के छः कार्यक्रम , प्रधानमंत्री की मन की बात, पन्ना प्रमुख, पन्ना समिति का ग्रेडिंग एवं अभी प्रस्तुत केन्द्रीय बजट पर विशेष फोकस किया जाए ।

कार्यक्रम में प्रमुख रूप से जिला महामंत्री प्रकाश बैस, जिला कोषाध्यक्ष चेतन हिंदुजा, मंडल प्रभारी राजेंद्र गोलछा, जिला उपाध्यक्ष अरविंदर मुड्डी , झुग्गी झोपड़ी प्रकोष्ठ प्रदेश अध्यक्ष महेन्द्र पंडित, पुर्व जिला पंचायत अध्यक्ष रघुनंदन साहू, वरिष्ठ भाजपा नेता शिवप्रताप ठाकुर, कमलेश ठोकने, श्रीमती सरला जैन , पुर्व जनपद अध्यक्ष श्याम साहू, पिछड़ा वर्ग मोर्चा जिलाध्यक्ष भगत यादव, मंडल अध्यक्ष विजय यदु,युवा मोर्चा जिलाध्यक्ष विजय मोटवानी,नगर पंचायत अध्यक्ष नगरी श्रीमती आराधना शुक्ला, नगर पंचायत आमदी अध्यक्ष हेमंत माला, जिला मंत्री श्रीमती प्रेमलता नागवंशी, पूर्व नगर पंचायत अध्यक्ष कुरूद श्रीमती ज्योति चंन्द्राकर, पूर्व महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष श्रीमति विथिका विश्वास,सांसद प्रतिनिधि मोहन पुजारी, प्रदेश कार्यसमिति सदस्य शत्रुघ्न साहू,भीखम सेन, श्रीमती कविता यादव, जिला कार्यकारिणी सदस्य श्रीमती झमित सिन्हा, श्रीमती डुगेश्वरी साहू, श्रीमती राधा साहू , पिछड़ा वर्ग मोर्चा अध्यक्ष लोकेश साहू, किसान मोर्चा अध्यक्ष हिरजय साहू, श्रीमती विद्या यादव, योगेन्द्र सिन्हा, हृदय साहू,टेलेश्वर ठाकुर, दिलिप सिन्हा, संतोष सोनी,श्रीमती नंदनी सिन्हा,नेता प्रतिपक्ष श्रीमती दुर्गा साहू, महिला मोर्चा अध्यक्ष श्रीमती उर्वशी साहू, महामंत्री श्रीमती भानुप्रिया साहू, श्रीमती शांति देवांगन, श्रीमती गैंदा साहू, सांसद प्रतिनिधि भवानी यादव, मंडल महामंत्री यवन साहू, उपाध्यक्ष टीकम साहू, मंडल मंत्री मिलन नेताम, जनपद सदस्य हीरामन धुव्र,ईशु साहू,विकल गुप्ता,रवि दुबे,रामायण सिन्हा, युवा मोर्चा महामंत्री घनश्याम साहू, टिकेश्वर साहू, उपाध्यक्ष नेमु निषाद,नोकेश्वर धुव्र, मिडिया प्रभारी देवराज देवांगन, सहित अनेक कार्यकर्ता उपस्थित थे। कार्यक्रम का संचालन प्रकाश बैस आभार नरेश सिन्हा ने किया।

Share
पढ़ें   मरवाही वन मंडल में भालू का आतंक: बेलझिरिया और करगीकला में जानलेवा हमले, 13 वर्षीय बच्ची सहित 2 लोगों की मौत, 4 घायल

 

 

 

 

 

You Missed