12 Jun 2025, Thu 6:34:44 PM
Breaking

CG में पालतू कुत्ते की मौत से दुःखी छात्रा ने की आत्महत्या : कुत्ते के बेल्ट से फांसी पर लटककर दे दी जान, रायपुर में रहकर पढ़ाई करती थी छात्रा

• मां का रो रोकर बुरा हाल

• कुत्ते के बेल्ट को सीने से लगाकर सोती थी छात्रा

प्रमोद मिश्रा

कोरबा, 06 फरवरी 2023

छत्तीसगढ़ के कोरबा जिले में एक छात्रा ने खुदकुशी कर ली। वह अपनी डॉगी की मौत के बाद से परेशान थी। इसके बाद उसने कुत्ते के बेल्ट से ही फांसी लगाकर आत्महत्या की है। बताया गया है कि उसका दोस्त भी कुत्ते की मौत के लिए उसे जिम्मेदार ठहरा रहा था। मामला सिविल लाइन थाना क्षेत्र का है।

रामपुर के सिंचाई काॅलोनी में रहने वाली ऋचा सोंधिया (20) रायपुर में रहकर DCA की पढ़ाई कर रही थी। उसकी मां दुर्ग राजस्व विभाग में चपरासी के पद पर काम करती है। बताया गया कि ऋचा ने कुछ समय पहले अनिकेत मिश्रा के साथ मिलकर 40 हजार रुपए में कुत्ता खरीदा था। ऋचा उससे बहुत प्यार करती थी। रायपुर में भी उसने कुत्ते को अपने साथ रखा था। इस बीच छुट्‌टी होने के कारण वह घर आ गई थी। साथ में कुत्ते को भी अपने साथ ले आई थी।

इस बीच एक हफ्ते पहले कुत्ते की मौत हो गई। वह अचानक बीमार हो गया था। ऋचा ने उसे डॉक्टर को भी दिखाया था। फिर भी बात नहीं बनी। बस इसी घटना के बाद से ऋचा दुखी रहने लगी। वह दिन-भर रोती रहती थी। वहीं उसका दोस्त अनिकेत उसे परेशान करता था। कहता था कि तुम्हारे चलते ही कुत्ते की मौत हुई है। ये ठीक नहीं हुआ है। उसे फोन पर बुरा-भला कहता रहता था।

कुत्ते की बेल्ट को ही फंदा बनाया

पढ़ें   CM आज नेता प्रतिपक्ष के विधानसभा सीट में करेंगे भेंट-मुलाकात : जांजगीर विधानसभा सीट के लोगों से होंगे मुखातिब, सरकारी योजनाओं का जायजा लेंगे CM

रविवार को दोपहर के वक्त ऋचा ने घर पर फांसी लगा ली। उस वक्त उसकी मां नहा रही थी। उसे पता ही नहीं चल सका और ऋचा ने अपने कुत्ते के बेल्ट को ही फंदा बनाया और फिर उसी फंदे पर झूल गई। कुछ देर बाद जब छात्रा की मां दुर्गा वापस निकली, तब उसने अपनी बेटी की लाश देखी। ये देखते ही वह जोर-जोर से रोने लगी। दुर्गा की आवाज सुनकर आस-पास के लोग मौके पर पहुंच गए।

 

 

 

Share

 

 

 

 

 

You Missed