CG में बेटी के लव मैरिज से नाराज शक्स ने पत्नी सहित तीन बेटियों पर किया हमला : एक बेटी की घटनास्थल पर ही मौत, पत्नी और दो बेटियों की इलाज जारी

CRIME Exclusive Latest छत्तीसगढ़ बड़ी ख़बर

• लव मैरिज के बाद बेटी के घर आने से खफा था आरोपी

• तीन दिन पहले ही बना लिया था मारने का प्लान

प्रमोद मिश्रा

 

 

भिलाई, 11 फरवरी 2023

छत्तीसगढ़ के भिलाई के खुर्सीपार में आज सुबह एक ऐसी वारदात हुई जिसने हड़कंप मचा दिया। यहां रहने वाले अमरदेव राय ने अपनी पत्नी देवंती राय सहित बड़ी बेटी वंदना सिंह, ज्योति राय व प्रीति राय पर हमला कर दिया। इस हमले में एक बेटी की मौत हो गई और पत्नी व दो बेटियां गंभीर रूप से घायल हो गई। तीनों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है जहां उनकी हालत गंभीर बताई जा रही है। हत्या के बाद खुर्सीपार पुलिस ने आरोपी अमरदेव राय को गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तारी के बाद पुलिस के सामने आरोपी अमरदेव राय जो खुलासा किया वह चौंकाने वाला है।

दुर्ग एसपी डॉ अभिषेक पल्लव ने शनिवार को दोपहर बाद इस जघन्य हत्याकांड का खुलासा किया। पुलिस पूछताछ में आरोपी ने बताया कि वह अपनी बड़ी बेटी के लव मैरीज किए जाने से नाराज था। दो साल पहले आरोपी की बड़ी बेटी वंदना सिंह ने पीछे सड़क पर रहने वाले अभिषेक सिंह नाम के युवक से लव मैरीज कर घर से चली गई थी। तब से अमर देव राय खुन्नस में था। कुछ दिनों से अमरदेव राय की पत्नी की तबीयत ठीक नहीं थी। उसकी पथरी का ऑपरेशन हुआ था। इस वजह से बड़ी बेटी वंदना सिंह को उसकी बहनों ने घर बुलाया।

करीब दो साल बाद वंदना सिंह अपने बच्चे के साथ मायके पहुंची। पिछले कुछ दिनों से वह मायके में ही रह रही थी। इस बीच दामाद का भी घर पर आना जाना लगा था। इस दौरान अमरदेव राय गाड़ी लेकर गुजरात गया था। अमरदेव राय को जब उसकी बेटियों ने बताया कि उसकी बड़ी बेटी को घर बुलाकर रखे हैं तो वह काफी नाराज हुआ। पत्नी व दोनों बेटियों की इस बात पर वह काफी नाराज हुआ लेकिन उसने गुस्से को दबाए रखा।

पढ़ें   जनसुनवाई : राज्य महिला आयोग में 14 प्रकरणों पर हुआ निराकरण, विधवा पेंशन के लिए आयोग ने नगरीय प्रशासन को लगायी फटकार

तीन दिन पहले बना ली थी हत्या की योजना

आरोपी अमरदेव राय ने तीन दिन पहले की पूरी योजना बना ली थी। गुजरात से लौटने के बाद वह सामान्य ही रहा और इस बीच उसने अपने घर पर रखी तलवार को ट्रांसपोर्ट नगर से धार कराया। योजना के अनुसार आरोपी अमरदेव राय शुक्रवार रात को चिकन लेकर घर पहुंचा। इसके बाद वंदना सिंह ने अपने पति को अभिषेक को कॉल कर खाने पर बुला लिया। शुक्रवार रात को सभी ने साथ बैठकर खाना खाया और इस दौरान दामाद भी घर पर ही था। रात को दामाद घर से चला गया और इधर घर के सभी लोग सो गए।

 

 

Share