10 Mar 2026, Tue
Breaking

गुरुकुल महाविद्यालय मगरलोड में विदाई समारोह का किया गया आयोजन, सीनियर छात्रों ने अपने 3 साल के अनुभव नए छात्रों के बीच किए शेयर

धनेश्वर बंटी सिन्हा

धमतरी, 17 फरवरी 2023

मगरलोड से करीब एक किलोमीटर दूर गुरुकुल महाविद्यालय में फाइनल ईयर के छात्रों के लिए विदाई समारोह का आयोजन किया गया, जिसमें बी.ए.फाइनल एवं पी.जी.डी.सी.ए.के विद्यार्थियों के लिए विदाई समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की शुरूआत राजेश शर्मा डायरेक्टर गुरुकुल महाविद्यालय, डॉ.एच.एल साहू प्राचार्य,ने दीप प्रज्वलन के साथ की। इस दौरान जूनियर छात्र-छात्राओं ने फाइनल ईयर के छात्र-छात्राओं को लोकगीत, कविता, भाषण जैसे कार्यक्रमों का आयोजन कर मंत्र मुग्ध कर दिया।

दूसरी तरफ सीनियर छात्रों ने अपने तीन साल के अनुभव नए छात्रों के साथ शेयर किए। वहीं गुरुकुल महाविद्यालय के पूरा स्टाफ ने सभी सीनियर्स छात्रों के उज्जवल भविष्य की शुभकामनाएं दी। साथ ही जूनियर्स को भविष्य में उन्नति के नए पायदानों पर चढ़ने के लिए कई तरह के टिप्स दिए। इस मौके पर गुरुकुल महाविद्यालय के डायरेक्टर राजेश शर्मा ने कहा कि यहां से निकलने के बाद भी अगर पढ़ाई-लिखाई से संबंधित किसी भी तरह की मदद की आवश्यकता पड़े तो आप बेहिचक अपने अध्यापकों से संपर्क कर सकते हैं। उन्होंने आगे कहा कि जीवन, ज्ञान प्राप्ति हेतु एक पाठशाला ही है, जहां प्रति क्षण हम नित नए अनुभव लेते रहते हैं। कोई भी छात्र-छात्रा ये न सोचे कि गुरुकुल से उसकी विदाई हो गई, बल्कि सभी छात्र इस संस्था के सदस्य हैं।

इस मौके पर राजेश शर्मा डायरेक्टर गुरुकुल महाविद्यालय, डॉ. एच.एल. साहू प्राचार्य, डॉ सफी कुन्नीसा खान, सहा. प्रा. डॉ.सुशीला साहू सहा.प्रा. डॉ. खिलेश्वर कुमार साहू सहा.प्रा. यादराम साहू,विष्णु दास मानिकपुरी,सुरेंद्र कुमार निषाद, गेवेंद्र कुमार सिन्हा, सुखचंद कश्यप, के साथ साथ छात्र-छात्राएं मौजूद रहे।

Share
पढ़ें   CG में घर के द्वार पहुँच रही स्वास्थ्य सेवाएं : मुख्यमंत्री शहरी स्लम स्वास्थ्य योजना से 24 लाख से ज्यादा लोगों का हुआ इलाज, लोगों ने कहा - 'मुख्यमंत्री जी के कारण अब इलाज में परेशानी नहीं'

 

 

 

 

 

You Missed