13 May 2025, Tue
Breaking

मिशन 2023 : भाजपा कार्यकर्ता सम्मेलन का हुआ आयोजन, पूर्व मंत्री अजय चंद्राकर और विधायक रंजना साहू ने अपने कार्यकर्ताओं में भरा जोश

धनेश्वर बंटी सिन्हा

धमतरी, 19 फरवरी 2023

भारतीय जनता पार्टी आने वाले विधानसभा चुनाव की तैयारी में लग चुकी है। आपको बताते चलें कि मगरलोड ब्लाक के अंतर्गत आने वाले मधुबन धाम में भारतीय जनता पार्टी मेघा मंडल द्वारा कार्यकर्ता सम्मेलन का कार्यक्रम रखा गया था। कार्यक्रम में धमतरी विधायक रंजना साहू, प्रदेश सरकार के ऊपर जमकर बरसी, बस्तर में हुवे भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं की हत्या का गंभीर आरोप लगाते हुए उन्होंने कहा कि आने वाले विधानसभा चुनाव में भारतीय जनता पार्टी के एक-एक कार्यकर्ता को जिम्मेदारी से काम करना होगा क्योंकि इस राज्य को डबल इंजन की जरूरत है।

 

वहीं पूर्व मंत्री अजय चंद्राकर ने कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा की पार्टी के एक-एक कार्यकर्ता को अपनी बात रखने का अधिकार है, बेझिझक होकर कार्यकर्ता बातों को रख सकते हैं, पार्टी एक परिवार है, और परिवार में छोटी मोटी बातें आती रहती है।

वहीं पूर्व मंत्री अजय चंद्राकर ने कहा कि पिछले विधानसभा चुनाव में क्या हुआ कैसे हुआ यह मुद्दा नहीं है। आने वाले विधानसभा चुनाव में भारतीय जनता पार्टी के हर एक कार्यकर्ता को एक होकर कार्य करने की जरूरत है।

इस कार्यक्रम में मुख्य रूप से पूर्व मंत्री अजय चंद्राकर, धमतरी विधायक रंजना डिपेंद्र साहू, ज्योति चन्द्राकर, संध्या साहू, चेतन साहू भाजयुमो जिला महामंत्री, मेघा मण्डल अध्यक्ष होरी लाल साहू,  भाजपा किसान जिलाध्यक्ष वीरेन्द्र साहू, महामंत्री संतोष सोनी, राजेश साहू, दुर्गेश यादव, महेंद्र साहू, मूलचंद सिन्हा सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Share
पढ़ें   मोदी @20 : क्या हैं मोदी पर देश की विख्यात हस्तियों के विचार?, छत्तीसगढ़ में भाजपा करेगी प्रसार

 

 

 

 

 

You Missed